Poha vs Oats: सुबह के नाश्ते का असली किंग कौन? जानिए वजन घटाने और सेहत के लिए कौन है Best Choice!

Summary :

Poha vs Oats: सुबह का नाश्ता पूरे दिन का सबसे जरूरी आहार होता है। इसलिए डॉक्टर भी यही सलाह देता है, कि सुबह का नाश्ता हमेशा पोषण से भरपूर होना चाहिए। यही नाश्ता हमें पूरे दिन की भागदौड़ करने की ताकत देता है। जब बात Healthy Breakfast Ideas की होती है, तो दिमाग में अक्सर दो नाम सबसे पहले आते हैं- पोहा और ओट्स। ये दोनों ही ऑप्शन कम समय में आसानी से बन जाते हैं और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके लिए कौन सा बेहतर है? आइए जानें। यह भी पढ़ें:  Bel Sharbat Benefits: गर्मियों का…

Poha vs Oats: सुबह का नाश्ता पूरे दिन का सबसे जरूरी आहार होता है। इसलिए डॉक्टर भी यही सलाह देता है, कि सुबह का नाश्ता हमेशा पोषण से भरपूर होना चाहिए। यही नाश्ता हमें पूरे दिन की भागदौड़ करने की ताकत देता है। जब बात Healthy Breakfast Ideas की होती है, तो दिमाग में अक्सर दो नाम सबसे पहले आते हैं- पोहा और ओट्स। ये दोनों ही ऑप्शन कम समय में आसानी से बन जाते हैं और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके लिए कौन सा बेहतर है? आइए जानें।

Poha vs Oats: न्यूट्रिशनल वैल्यू

Poha vs Oats
Poha and Oats (Source: Social Media)
पोषक तत्व पोहा (Poha) ओट्स (Oats)
कैलोरी लगभग 330-350 kcal लगभग 380-390 kcal
कार्बोहाइड्रेट लगभग 75-80g लगभग 66g
फाइबर लगभग 2-3g लगभग 10-11g
प्रोटीन लगभग 6-7g लगभग 13-17g
फैट लगभग 1g लगभग 6-7g

पोहा

Poha vs Oats
Poha vs Oats (Source: Social Media)

Indian Breakfast Ideas की लिस्ट में पोहा सबसे ऊपर होता है। इसे बच्चे से लेकर बड़े तक, हर कोई बड़े चाव से खाता है। पोहे चपटे चावलों से बनाएं जाते हैं और यह पचाने में बहुत हल्के होते हैं। इसमें आयरन की मात्रा अच्छी खासी होती है। अगर आप इसमें मूंगफली और सब्जियां मिलाते हैं, तो यह और भी पौष्टिक ब्रेकफास्ट बन जाता है।

ओट्स

Poha vs Oats
Poha vs Oats (Source: Social Media)

ओट्स को वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है और दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे आप दूध के साथ मीठा या सब्जियों के साथ नमकीन (मसाला ओट्स) बनाकर खा सकते हैं।

Poha vs Oats: वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर?

Poha vs Oats
Poha vs Oats (Source: Social Media)
अगर आपको वजन घटाना है, तो Weight Loss Foods की लिस्ट में ओट्स थोड़ा आगे है क्योंकि इसका फाइबर पेट को देर तक भरा रखता है। हालांकि, अगर आपको ट्रेडिशनल इंडियन मसालों का स्वाद ज्यादा पसंद है, तो आप पोहा में खूब सारी सब्जियां डालकर उसे भी एक हेल्दी डिश बना सकते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।