Sawan Makeup Look: ग्रीन साड़ी के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी मेकअप लुक्स, सावन में छा जाएगा आपका रूप!

Summary :

अगर आप भी इस सावन ग्रीन साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो यह आसान स्टाइलिंग गाइड आपके लुक को ट्रेडिशनल के साथ-साथ एकदम ट्रेंडी बना देगा!

Sawan Makeup Look: सावन का महीना आते ही हरे रंग का क्रेज हर तरफ देखने को मिलता है। हरियाली तीज हो, सावन सोमवार या घर का कोई धार्मिक फंक्शन—हरी साड़ी, हरी चूड़ियां और ट्रेडिशनल ज्वेलरी महिलाओं की पहली पसंद बन जाती हैं।

हालाँकि, साड़ी का असली निखार तभी सामने आता है जब आपका मेकअप, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल साड़ी के शेड से पूरी तरह मैच करे। अगर आप भी इस सावन ग्रीन साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो यह आसान स्टाइलिंग गाइड आपके लुक को ट्रेडिशनल के साथ-साथ एकदम ट्रेंडी बना देगा!

Dark Green Saree

Sawan Makeup Look
Sawan Makeup Look( Source: Social Media)

बेस: ज्यादा फाउंडेशन की जगह हल्का और नेचुरल बेस तैयार करें।

आई मेकअप: आँखों को हाइलाइट करने के लिए गोल्डन या ब्रॉन्ज आईशैडो लगाएं। बोल्ड आईलाइनर, काजल और मस्कारा का टच फेस्टिव लुक देगा।

लिपस्टिक: रेड, डीप पिंक या न्यूड ब्राउन शेड्स बेस्ट रहेंगे।

Light Green Saree

Sawan Makeup Look( Source: Social Media)
Sawan Makeup Look( Source: Social Media)

बेस: दिन के फंक्शन के लिए सॉफ्ट और नेचुरल फिनिश बेस रखें।

आई मेकअप: हल्का ब्राउन, पीच या न्यूड आईशैडो चुनें। पतला आईलाइनर और मस्कारा आँखों को सॉफ्ट लुक देंगे।

लिपस्टिक & ब्लश: पीच, पिंक या न्यूड लिपस्टिक के साथ गालों पर हल्का ब्लश और हाइलाइटर लगाएं।

Green Bindi – Bangles

Sawan Makeup Look( Source: Social Media)
Sawan Makeup Look( Source: Social Media)

बिंदी: डार्क ग्रीन साड़ी पर लाल या मैरून बिंदी सबसे रॉयल लगती है। लाइट ग्रीन साड़ी के साथ छोटी लाल या हरी बिंदी खूबसूरत लगेगी।

हरी चूड़ियां: सावन में काँच की हरी चूड़ियां आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चाँद लगा देती हैं।

Jewerly

Sawan Makeup Look( Source: Social Media)
Sawan Makeup Look( Source: Social Media)

डार्क साड़ी के साथ: गोल्ड ज्वेलरी सबसे क्लासिक कॉम्बिनेशन है। तीज या बड़े फंक्शन के लिए कुंदन, पोल्की या गोल्डन झुमके और नेकलेस पहनें।

लाइट साड़ी के साथ: पर्ल या ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी बहुत ही एलिगेंट लगेगी। दिन के समय सिर्फ हल्के झुमके और पतला ब्रेसलेट ही काफी है।

Perfect Hairstyle

Sawan Makeup Look( Source: Social Media)
Sawan Makeup Look( Source: Social Media)

क्लासिक ट्रेडिशनल लुक: बालों का स्लीक बन  बनाएं और उसमें मोगरे का ताज़ा गजरा या फूल लगाएं।

मॉडर्न-इंडो वेस्टर्न लुक: मेसी बन बनाकर उसमें गोल्डन हेयर एक्सेसरीज जोड़ें।

कैजुअल डे लुक: सॉफ्ट वेव्स के साथ बालों को खुला छोड़ें।

Also Read: Shivratri Special Hairstyle Ideas: शिवरात्रि पूजा में दिखें सबसे खूबसूरत! ट्राई करें ये एलिगेंट और ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल्स

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।