Morning Breakfast छोड़ना पड़ सकता है भारी! Weight Loss के चक्कर में कहीं आप तो नहीं कर रहे यह बड़ी गलती?

Side Effects of Skipping Breakfast

Side Effects of Skipping Breakfast: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग एक बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं, ये एक ऐसी गलती है जो आपके लाइफस्टाइल पर बहुत प्रभाव डालती है। अगर आप भी सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, तो आपको भी लगता है कि नाश्ता स्किप करने से हमारी डेली लाइफ और हेल्थ पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, तो आप जल्दी ही सावधान हो जाइए! कुछ लोग मानते हैं कि नाश्ता छोड़ने से हम एक वक्त का खाना ही तो कम कर रहे हैं, जिसका फायदा हमें अपने बढ़ते वजन को घटाने में मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाश्ते को छोड़ना कुछ लोगों के लिए मामूली सी बात है, लेकिन आपको बता दें कि अगर आप सुबह उठकर नाश्ता नहीं करते हैं या इसे अपनी डेली लाइफ से ही निकाल देते हैं, तो यह आपकी हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सुबह हेल्दी नाश्ता क्यों जरूरी है?

  • रोजाना सुबह हेल्दी नाश्ता करना हमारे शरीर और हेल्थ दोनों के लिए बहुत लाभकारी होता है, क्योंकि इससे आपको पूरे दिन काम करने और मेहनत करने की एनर्जी या ऊर्जा मिलती है, जिससे आपका शरीर काम करते हुए थकता नहीं है।
  • अगर कोई व्यक्ति सुबह अपना नाश्ता अपनी डेली लाइफ से खत्म कर देता है या निकाल देता है, तो उस व्यक्ति में टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा 33
  • प्रतिशत बढ़ जाता है। उस व्यक्ति की तुलना में जो सुबह प्रॉपर नाश्ता करता है।
  • कई शोध से यह भी पता चला कि जो लोग सुबह का नाश्ता करते हैं, उनका वजन और ब्लड शुगर दोनों ही कंट्रोल में रहते हैं।

Side Effects of Skipping Breakfast: नाश्ता छोड़ने से ब्लड शुगर पर असर

  • अगर आप रोजाना नाश्ता नहीं करते हैं, तो आपके शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आपके शरीर में कई तरह की हानिकारक परेशानियां शुरू हो जाती हैं, जो कुछ समय बाद आपके लिए बड़ी बीमारी पैदा कर सकती हैं।
  • इनमें सबसे आम समस्या ब्लड शुगर का बढ़ना होता है।
  • जब कोई व्यक्ति सुबह का नाश्ता किसी भी कारण से छोड़ देता है या अक्सर भूल जाता है, तो लंबे अंतराल के बाद खाना खाता है और वह मात्रा में ज्यादा हो जाता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है।
  • अगर यह शरीर में बार-बार या लंबे समय तक होती रहती है, तो शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे डायबिटीज जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है।

नाश्ता करने से शरीर को क्या फायदे होते हैं?

  • सुबह नाश्ता करने से हमारे शरीर और हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं।
  • इनमें सबसे जरूरी ऊर्जा का मिलना होता है।
  • नाश्ता शरीर को दिन भर के काम करने, चाहे वह मानसिक हो या शारीरिक, दोनों के लिए भरपूर एनर्जी देता है।
  • अगर आप सुबह एक अच्छा और हेल्दी ब्रेकफास्ट लेते हैं, तो उनमें मौजूद मिनरल्स, फाइबर और विटामिन्स आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं, जिससे दिमाग मजबूत रहता है और हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है।

Also Read: क्या आप भी महसूस करते हैं Tiredness और चिड़चिड़ापन? यहां जानें किस Vitamins की कमी से होती हैं ये समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।