थकावट और Weakness को न करें नजरअंदाज! जानिए शरीर में Iron की कमी के ये 8 बड़े कारण और Symptoms

Symptoms of Iron Deficiency

Symptoms of Iron Deficiency: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोगों को अपने शरीर के देखभाल के लिए समय ही नहीं मिलता है। इसलिए लोगों में गंभीर थकावट देखने को मिलती है, जो कि सोने या आराम करने के बाद भी कम नहीं होती है। आमतौर पर इसके पीछे शरीर में आयरन की कमी देखी जाती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और ढंग से खानपान ना होने के कारण कई लोगों में आयरन की कमी हो जाती हैं। जिसकी वजह से मिनरल की कमी और एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है और शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई कम होने लगती है। देखिए आयरन की कमी के 8 कारण जिससे आप समय पर स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।

Symptoms of Iron Deficiency: आयरन की कमी से दिखने वाले लक्षण

Symptoms of Iron Deficiency
Symptoms of Iron Deficiency (Source: Social Media)

1. लगातार थकान रहना

काम करने के बाद थकान होना एक आम समस्या होती है। अगर आपको भी बिना काम किए बिना ही थकान होती है और आराम करने के बाद भी इससे पूरी तरह छुटकारा नहीं मिलता है तो यह आयरन की कमी का संकेत होता है। अक्सर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने से एनर्जी की कमी होने पर ऐसा होता है।

2. स्किन का पीला पड़ना

स्किन का पीला पड़ना आम बात नहीं होती है अगर आपकी स्किन भी पीली पड़ने लगी है तो आपके चेहरे पर पीलापन नजर आने लगेगा ये भी आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में खून की मात्रा घट सकती है, जिससे शरीर पीला दिखाई देता है।

3. सांस फूलना

अगर आप भी कुछ भारी शारीरिक काम करते हैं जिसके बाद आपकी सांस फूलने लगती है। और अगर आप थोड़ा-सा चलने या सीढ़ी चढ़ने के बाद भी आपको यह दिक्कत होती है तो अलर्ट हो जाइए। इसका मतलब है कि शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल रही है।

4. धड़कन तेज चलना

आयरन की कमी से धड़कन भी तेज हो सकती है। क्योंकि इससे दिल को काम करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जो हार्ट बीट को तेज कर देता है। इस लक्षण के दिखने पर डॉक्टर से बात करके टेस्ट करवाना चाहिए।

5. चक्कर आना और सिरदर्द

headache
headache (Source: Social Media)

जब ऑक्सीजन की कमी से दिमाग प्रभावित होता है तो उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इसकी वजह से मरीज को चक्कर आने या सिरदर्द रहने की समस्या होने लगती है।

6. हेयर फॉल

आयरन की कमी से बालों की जड़ों को पोषण नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से बाल अचानक झड़ना शुरू हो जाते हैं। ज्यादातर महिलाओं में यह लक्षण काफी देखने को मिलता है।

7. कमजोर नाखून

नाखूनों को देखकर भी आयरन कम होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। आयरन डेफिशिएंसी की वजह से नाखून पतले हो जाते हैं। यह टूट भी सकते हैं या फिर चम्मच की तरह मुड़े हुए दिखाई देते हैं।

8. शरीर ठंडा पड़ना

आयरन कम होने से ब्लड सर्कुलेशन भी कम हो जाता है और शरीर में कई तरह के खतरनाक लक्षण दिखाई देता है। इसकी वजह से शरीर ठंडा पड़ने लगता है, खासकर हाथ-पैर में खून का प्रवाह होना, ठंडापन महसूस होना जैसी समस्या होने लगती है।

Also Read: सिर्फ 5 मिनट का Morning Routine! बिना Gym जाए खुद को दिनभर के लिए ऐसे करें Supercharge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।