Traditional Marathi Accessories For Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर महाराष्ट्र में बप्पा के आगमन की एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस खास मौके पर महिलाएं पारंपरिक नौवारी साड़ी पहनने के साथ-साथ खास महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी से खुद को सजाती हैं। अगर आप भी इस गणेशोत्सव असली ‘मराठी मुलगी’ वाला रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो अपनी साड़ी के साथ इन पारंपरिक और ट्रेंडी ज्वेलरी आइटम्स को जरूर शामिल करें।
Marathi Nose Ring

मराठी लुक बिना नथ के अधूरा माना जाता है। गणेशोत्सव पर अपने चेहरे को अट्रैक्टिव और रॉयल टच देने के लिए सफेद मोतियों और लाल रूबी से सजी नथ पहनें। यह आपके पूरे गेटअप में चार चांद लगा देगी।
Peshwai Bangles

रॉयल और पारंपरिक वाइब के लिए कलाइयों में पेशवाई कंगन या तोडे पहनें। इन्हें हरी कांच की चूड़ियों के साथ पेयर करने पर हाथों की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।
Kolhapuri Saaj and Mohanmala

गले की सुंदरता बढ़ाने के लिए कोल्हापुरी साज या मोहनमाला बेहतरीन विकल्प है। 21 शुभ चिह्नों और पत्तियों के डिजाइन वाला कोल्हापुरी साज नौवारी या सिल्क साड़ी पर बेहद शानदार दिखता है।
Moon Bindi

साधारण बिंदी की जगह माथे पर महरून या गहरे लाल रंग की चंद्रकोर बिंदी लगाएं। यह छोटी सी बिंदी आपके चेहरे को एक परफेक्ट और पारंपरिक मराठी टच देती है।
Traditional Bugdi and Earrings

कानों के ऊपरी हिस्से में पहनी जाने वाली बुगडी आपके साइड प्रोफाइल को बेहद खूबसूरत और यूनिक लुक देती है। इसे झुमकों या पारंपरिक बालियों के साथ पहनकर अपने गणेशोत्सव लुक को कंप्लीट करें।


Download Android App
Download iOS App




