Weight Gain Tips For Winter: दुबलेपन से हैं परेशान, तो सर्दियों में खाएं ये 5 चीज़ें, तेजी से बढ़ेगा वजन

Summary :

Weight Gain Tips For Winter: दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने घटते वजन और दुबलेपन से परेशान हैं। शरीर पतला होने पर कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कुछ भी खा लें, लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ता है। वजन बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और कई नुस्खे का भी एस्तेमाल करते हैं, फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता है। अगर आप भी अपना वजन तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट कुछ ऐसी हेल्दी चीज़ों को ज़रूर शामिल करें, जिसमें प्रोटीन…

Weight Gain Tips For Winter: दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने घटते वजन और दुबलेपन से परेशान हैं। शरीर पतला होने पर कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कुछ भी खा लें, लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ता है। वजन बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और कई नुस्खे का भी एस्तेमाल करते हैं, फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता है।

अगर आप भी अपना वजन तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट कुछ ऐसी हेल्दी चीज़ों को ज़रूर शामिल करें, जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो। इसके लिए सर्दियों का मौसम सबसे बेस्ट माना जाता है, तो आइए जानते हैं किन चीज़ों का सेवन करने से आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

Winter Diet Plan: वजन बढ़ाने के आसान तरीके

Weight Gain Tips For Winter
Weight Gain Tips For Winter (Source: social media)

आज के समय में कोई मोटापे से परेशान है, तो कोई दुबलेपन से, जहां ज्यादातर लोग वजन घटाने में लगे रहते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो जरूरत से ज्यादा पतले हैं और उनके लिए वजन बढ़ाना मुश्किल हो जाता है। बहुत ज्यादा दुबले शरीर की वजह से कमजोरी, थकावट, कमजोर इम्यूनिटी और पोषण की कमी जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए आप इन कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन सर्दियों में कर सकते हैं, जिससे वजन तेजी से बढ़ेगा।

Foods for Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स

1. अंडे

Weight Gain Tips For Winter (Source: social media)
Weight Gain Tips For Winter (Source: social media)

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए अंडों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अंडों में मौजूद उच्च मात्रा में प्रोटीन मसल्स बनाने में मदद करता है। अगर आप रोजाना 2 से 3 अंडे अपने खाने में शामिल करते हैं, तो कुछ ही दिनों में असर दिखाई देने लगता है। इन्हें उबालकर, फ्राई करके या ऑमलेट बनाकर खाया जा सकता है।

2. आलू

Weight Gain Tips For Winter
Weight Gain Tips For Winter (Source: social media)

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आलू और शकरकंद शरीर को जरूरी ऊर्जा देते हैं। यह वजन बढ़ाने में भी काफी मदद करते हैं। इन्हें उबालकर, भूनकर या सब्जी के रूप में अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। किसी भी रूप में इन्हें खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

3. केला

Weight Gain Tips For Winter
Weight Gain Tips For Winter (Source: social media)

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर केले में नेचुरल शुगर होता है। इसे दूध या दही के साथ खाया जा सकता है या बनाना शेक बनाकर पिया जा सकता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ वजन बढ़ाने में भी कारगर है। अगर आप वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो केला आपके लिए सबसे किफायती और आसान उपाय हो सकता है।

4. ड्राई फ्रूट्स

Weight Gain Tips For Winter
Weight Gain Tips For Winter (Source: social media)

काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश और अंजीर जैसे सूखे मेवों में भरपूर मात्रा में कैलोरी और हेल्दी फैट्स होते हैं। आप इन्हें सुबह नाश्ते में शामिल कर सकते हैं या दिन में स्नैक के रूप में खा सकते हैं। ये ना सिर्फ वजन बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि आपकी पाचन क्रिया यानी गट हेल्थ को भी सुधार सकते हैं।

5. पीनट बटर

Weight Gain Tips For Winter
Weight Gain Tips For Winter (Source: social media)

मूंगफली और उससे बना पीनट बटर प्रोटीन और कैलोरी से भरपूर होता है। ब्रेड पर लगाकर या स्नैक के रूप में इसका सेवन एक स्वादिष्ट और वजन बढ़ाने का असरदार तरीका हो सकता है। अगर आप वेट गेन की प्रक्रिया में हैं, तो पीनट बटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: Warm Water Benefits: सर्दियों में गर्म पानी से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे ज़बरदस्त फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।