Winter Season Food in India: सर्दी का मौसम आते ही हमारे शरीर को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। बीमारियों से बचने का सबसे आसान तरीका है, अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना। अक्सर कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से ही बीमारियां हमें अपनी चपेट में ले लेती हैं। इन सभी बीमारियों का एक सबसे अच्छा इलाज अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना है, जिससे ये बीमारियां हमारे आस-पास भी न आ सकें। इस मौसम में खास तौर से छोटे बच्चों का ख्याल ज्यादा रखना चाहिए। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में, जिसे आज से अपनी डाइट में शामिल कर लें।
Winter Season Food in India: सर्दियों के लिए सुपर फूड्स
1. ड्राई फ्रूट्स

सुपर फूड्स की लिस्ट में आप ड्राई फ्रूट्स, सीड्स आदि को शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से शरीर के अंदर गर्मी बनी रहती है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही पेट भी भरा रहता है।
- नट्स( बादाम, अखरोट, काजू), फ्लैक्स सीड्स
- तिल, गुड़, हल्दी
- लहसुन, अदरक
- गोंद, घी, अंजीर, मूंगफली
2. सब्ज़ियां

बाजार में अलग-अलग तरह की सब्जियां आती हैं। सीजनल सब्जियां ऐसी होती हैं, जो खाने में तो अच्छी लगती ही हैं साथ ही ये हेल्थ के लिए भी बेहतर मानी जाती हैं। ऐसे में आप इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- शकरकंद, चुकंदर
- हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर
- हरी मटर, गोभी
- मशरूम, कद्दू, टमाटर
3. फल

सर्दियों में कई लोग ठंडी तासीर की वजह से फल खाना कम कर देते हैं। कुछ फलों के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और आपको ये नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं।
- कीनू और संतरा, अनार, आंवला
- अमरूद, सेब, अंगूर
- कीवी, पियर, स्ट्रॉबेरी, क्रेनबेरी (करौंदा)
4. अनाज

गेहूं और चावल तो साल भर खाए जाने वाले अनाज हैं, लेकिन सर्दियों में खास कुछ ऐसे अनाज का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर को ताकत और पोषण दोनों ही मिलता है।
- बाजरा, रागी, ज्वार
- मकई, कंगनी/फॉक्सटेल मिलेट
5. मसाले

कुछ मसाले ऐसे होते हैं, जिसके सेवन से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। ऐसे में आप सर्दियों में इन मसालों का सेवन कर सकते हैं।
- हल्दी, दालचीनी
- अजवाइन, काली मिर्च
- जायफल, हींग
Also Read: Winters में Breathing Problem से हैं परेशान, तो इन 5 उपायों को करने से लेंगे चैन की सांस
















