Work From Home vs Office Work: साल 2026 ने एक बार फिर से लोगों के बीच अफरातफरी मचा दी है। हाल ही में एक गंभीर बीमारी का पता चलते ही लोग बहुत ज्यादा डर गए हैं। इसलिए वो अपने घर से बाहर निकलने और भीड़-भाड़ वाली जगह पर जानें से डर रहे हैं। साथ ही अभी भारत के प्रधानमंत्री ने वर्क फ्रॉम होम करने का भी निर्देश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम के जरिए करोड़ों रुपये का पेट्रोल-डीजल बचाया जा सकता है।
जब लोग ऑफिस जाने के लिए गाड़ियां नहीं निकालेंगे तो न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि कच्चे तेल के खपत भी कम होगी। 2026 के इस दौर में क्या घर से काम करना सच में उतना ही आसान है जितना वो दिखता है। अगर आप भी अपनी वर्क लाइफ में बदलाव करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे, कि कैसे आप वर्क फ्रॉम होम से लेकर ऑफिस वर्क को मैनेज कर सकते हैं।
Work From Home vs Office Work: वर्क फ्रॉम होम के फायदे और नुकसान

1. वर्क फ्रॉम होम के फायदे
समय की बचत – रोज घंटों ट्रैफिक में फंसने की परेशानी खत्म।
पैसों की बचत – पेट्रोल, बाहर का खाना और फॉर्मल कपड़ों पर होने वाले खर्च से राहत मिलेगी।
कम्फर्ट माहौल – आप अपने हिसाब से अपना वर्क स्टेशन सेटअप कर सकते हैं।
2. वर्क फ्रॉम होम के नुकसान
अकेलापन – ऑफिस की गपशप और टीम के साथ आमने-सामने की बातचीत की कमी होना।
वर्क-लाइफ बैलेंस का बिगड़ना – कई बार घर पर रहने के कारण काम के घंटे बढ़ जाते हैं।
तकनीकी समस्या – वाईफाई या बिजली जाने पर काम का रुक जाना।
Mental Health Balance: कैसे करें वर्क लाइफ मैनेज

1. घर में बनाएं ऑफिस डेस्क
अगर आप भी घर पर ही ऑफिस जैसा माहौल महसूस करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको अपना काम शुरु करने से पहले छोटा-सा ही सही, पर घर पर अपना एक ऑफिस डेस्क जरूर बनाएं। ऑफिस के सारे काम वहीं बैठकर करें। ऐसा करने से आपका काम में मन लगा रहेगा। साथ ही घर वाले भी ऑफिस के काम के बीच बार-बार आपको डिस्टर्ब नहीं करेंगे।
2. बंद कीजिए ये मल्टीटास्किंग
अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम करना चाहती हैं, तो ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन भी हो सकता है। आप खुद को हर जगह मल्टीटास्कर के रूप में पेश करना बंद कीजिए। आप खुद को जिस रूप में पेश करेंगी, दुनिया आपको वैसे ही देखेगी। एक साथ कई सारे काम करने से हमेशा बचना चाहिए। बिना किसी के कहे भी आप ऑफिस के काम के दौरान भी बीच-बीच में रसोई के काम करने लगती है, तो ये आपकी मेन्टल हेल्थ को बिगाड़ सकता है। आपको लगातार ऐसा करते हुए देखकर घरवालों को यही लगता है कि आपके पास ऑफिस का काम नहीं है या फिर आपको घर का काम करना बहुत पसंद है।
3. टाइम टेबल सेट करें
अगर आप भी अपने वर्क प्लेस को बैलेंस करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले एक टाइम टेबल बना लेना चाहिए। इससे आप अपने काम को सही तरीके से कर पाएंगे। ऑफिस के काम के समय आप किसी अन्य काम को बिल्कुल न करें। इससे आप परेशान हो सकते हैं। काम के दौरान आप ब्रेक ले और उस ब्रेक के दौरान अगर आप घर के कुछ काम करना चाहें, तो करें। याद रखें कि ऑफिस के टाइम के समय आपको ऑफिस के काम को ही प्राथमिकता देनी है।

ऑफिस वर्क मैनेज करने के बेहतरीन टिप्स
- हर सुबह या एक रात पहले उन कामों की लिस्ट बनाएं जो सबसे ज़रूरी हैं। सबसे कठिन और जरूरी कामों को दिन की शुरुआत में ही पूरा कर लें।
- टेक्नोलॉजी के अनुसार, काम को आसान बनाने के लिए टू-डू लिस्ट ऐप्स का इस्तेमाल करें।
- काम के लिए एक निश्चित समय तय करें। इससे काम बोझ नहीं लगेगा और आप कम समय में ज्यादा काम कर पाएंगे।
- पूरे दिन ईमेल चेक करने के बजाय, दिन में 3-4 बार ही ईमेल देखने का समय तय करें।
- अगर आपके पास पहले से ही बहुत काम है, तो और काम लेने से मना करना सीखें।
- लगातार काम न करें। आंखें और दिमाग थकने पर छोटा ब्रेक लें।


Download Android App
Download iOS App




