29 मार्च को मघा नक्षत्र में होगा केतु का प्रवेश, 3 राशियों बनेंगी मालामाल! विदेश यात्रा और प्रमोशन के प्रबल योग

Ketu Nakshatra Gochar 2026 Rashifal
Ketu Nakshatra Gochar 2026 Rashifal: 29 मार्च 2026 को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं, जहां ये 5 दिसंबर 2026 तक स्थित रहेंगे। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग बहुत ही प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। ये न केवल आत्मविश्वासी और मेहनती होते हैं, बल्कि उनमें गजब का धैर्य भी होता है। ये लोग किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय पूरी सावधानी से निपटाते हैं। आमतौर पर इनके जीवन में सफलता का मुख्य दौर 27 वर्ष की आयु के बाद शुरू होता है। स्वभाव से ये काफी धार्मिक होते हैं और दूसरों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। केतु का इस शक्तिशाली नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ खास राशियों के लिए किस्मत के दरवाजे खोलने वाला साबित हो सकता है।

Ketu Nakshatra Gochar 2026 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए शुभ समय

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में बड़ी उपलब्धि वाला होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अचानक प्रमोशन मिल सकता है और ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह इस दौरान वापस मिल सकता है। जो लोग विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं या बाहर जाकर बसना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ है। इसके अलावा, प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं और आप नई संपत्ति या जमीन की खरीदारी भी कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए 29 मार्च से सुनहरे दिनों की शुरुआत होने वाली है। केतु का नक्षत्र परिवर्तन आपकी सोई हुई किस्मत को जगा देगा, जिससे आपके हर काम आसानी से बनने लगेंगे। आर्थिक रूप से आप पहले से कहीं ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। यदि आप किसी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो वहां भारी फायदा होने की उम्मीद है। यह समय नया बिजनेस शुरू करने या नई नौकरी का ऑफर स्वीकार करने के लिए बेहतरीन है। साथ ही, आपकी विदेश यात्रा के भी प्रबल योग बन रहे हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए केतु का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। आप इस दौरान किसी नए और लाभकारी काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है और आपके उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से बेहद खुश रहेंगे। आमदनी के एक से अधिक रास्ते खुलेंगे, जिससे आपकी बचत बढ़ेगी। अगर इस समय आप लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो वे आपके भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद और सुखद साबित होगी।

यह भी पढ़ें- ये 6 रहस्यमयी संकेत हैं यमराज के आने की आहट! गरुड़ पुराण की ये बातें कर देंगी हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।