देश के 50 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

50 Places Bomb Threat India

50 Places Bomb Threat India: मुंबई पुलिस ने देशभर में बम धमाकों की धमकी देकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सौरव विश्वास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसने पिछले कुछ दिनों में कई शहरों में धमकी भरे ईमेल भेजे थे।

Bomb Threat India: मुंबई, दिल्ली समेत कई राज्यों को भेजे थे धमकी भरे ईमेल

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मुंबई, दिल्ली, गुजरात समेत कई राज्यों में करीब 50 से ज्यादा जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इन धमकियों में स्कूल, स्टॉक एक्सचेंज और मेट्रो स्टेशन भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने लोगों में अफरा-तफरी और डर फैलाने के इरादे से ये ईमेल भेजे थे।

India Security Alert News: 27 फरवरी को मुंबई के स्कूलों और मेट्रो स्टेशनों को मिली धमकी

27 फरवरी की सुबह इंटरनेट के जरिए मुंबई के स्कूलों और मेट्रो स्टेशनों को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, जिसमें अगले दो दिनों में बम विस्फोट करने की बात कही गई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और दिंडोशी पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच और ईमेल ट्रैकिंग के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

50 Places Bomb Threat India: पहले भी भेज चुका था धमकी भरा ईमेल, जांच जारी

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी 16 फरवरी 2026 को अहमदाबाद में भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल भेज चुका था। अहमदाबाद साइबर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 1 मार्च को उसे हिरासत में लिया था। बाद में मुंबई पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह हरकत सिर्फ शरारत थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है।

Also Read: LIVE: इजरायल की न्यूक्लियर साइट पर होगा हमला! ईरान ने दी कड़ी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।