CM Yogi Adityanath: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में इस अवसर का विशेष महत्व है।
- CM Yogi ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
- भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में इस अवसर का विशेष महत्व- CM Yogi
- Keshav Prasad Maurya ने कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली की हार्दिक बधाई
आपको बता दें मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ एक पोस्ट में कहा, ” उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।”इस संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ”भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में इस अवसर का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्य अवतार लेकर प्रलय के अंत तक सप्त ऋषियों एवं वेदों की रक्षा की, जिससे पुनः सृष्टि का निर्माण सम्भव हो सका। इसके साथ ही, भगवान शंकर ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का अंत किया। यह पर्व मानव मात्र को प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।”
श्री गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/7omrs6hzMn
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 27, 2023
केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
CM Yogi Adityanath: एक्स पर अपने संदेश में उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी समस्त देश व प्रदेशवासियों को गंगा स्नान व दान-पुण्य के लौकिक एवं आस्था के पर्व कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
“मासानां कार्तिक: श्रेष्ठो देवानां मधुसूदन।
तीर्थं नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।।”समस्त देश व प्रदेशवासियों को गंगा स्नान व दान-पुण्य के लौकिक एवं आस्था के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
माँ गंगा की पावन अनुकंपा से आप सभी के… pic.twitter.com/EGgtGr2Cbu
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 27, 2023
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।