विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दल कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के बीच आंध्र प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गयी है, जिसके तहत भाकपा लोकसभा की एक और विधानसभा की आठ सीट पर चुनाव लड़ेगी। आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीट पर चुनाव 13 मई को होना है। बृहस्पतिवार को सीट बंटवारे पर बनी सहमति के अनुसार भाकपा गुंटूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी और विजयवाड़ा पश्चिम, विशाखापत्तनम पश्चिम, अनंतपुर और पट्टीकोंडा सहित कुल आठ विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाकपा के हिस्से में आई अन्य विधानसभा सीट में तिरुपति, राजमपेट, एलुरु और कमलापुरम शामिल हैं।
- कांग्रेस और CPI के बीच आंध्र प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गयी है
- भाकपा लोकसभा की एक और विधानसभा की आठ सीट पर चुनाव लड़ेगी
- AP की 175 और 25 लोकसभा सीट पर चुनाव 13 मई को होना है
कांग्रेस-भाकपा के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा
आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) ने बृहस्पतिवार रात को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, ”कांग्रेस पार्टी, भाकपा को लोकसभा की एक और विधानसभा की आठ सीट देगी। भाकपा को गुंटूर लोकसभा सीट दी गयी है।” एपीसीसी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी ने आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और भाकपा के बीच सीट बंटवारे पर भाकपा के सचिव रामकृष्ण के साथ कई दौर की वार्ता की।
भाकपा उम्मीदवारों के नाम का खुलासा नहीं
प्रेस विज्ञप्ति में भाकपा उम्मीदवारों के नाम का खुलासा नहीं किया गया। आंध्र प्रदेश में भाकपा, कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) गठबंधन के घटक दल हैं। आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीट पर चुनाव 13 मई को होना है और मतगणना चार जून को होगी।


Download Android App
Download iOS App





