दिल्ली: रील के चक्कर में गई युवक की जान, चचेरे भाई की पिस्टल से खुद को मारी गोली

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील बनाने के चक्कर में एक युवक को गोली लग गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके में सोशल मीडिया पर स्टंट और वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक ने अनजाने में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है। घटना के वक्त पवन अपने चचेरे भाई के साथ बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि पवन का भाई अपनी लाइसेंसी पिस्टल के साथ वीडियो बना रहा था। दोनों युवक पिस्टल के साथ स्टंट कर रहे थे और मोबाइल में उसे रिकॉर्ड कर रहे थे। इसी दौरान ‘स्वैग’ दिखाने की कोशिश जानलेवा साबित हुई। परिजनों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

चश्मदीदों और शुरुआती जांच के मुताबिक, स्टंट के दौरान पवन ने पिस्टल हाथ में ली। उसने जैसे ही पिस्टल में मैगजीन लोड की और उसे अपने सीने से सटाया, तभी अचानक ट्रिगर दब गया। गोली सीधे पवन के दिल में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पवन खून से लथपथ हालत में पड़ा था।

आनन-फानन में पवन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन घाव इतना गहरा था कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पिस्टल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पिस्टल का लाइसेंस नियमों के तहत इस्तेमाल हो रहा था। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाने के बढ़ते चलन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

–आईएएनएस

एसएके/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।