कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसी न किसी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते है। इसी बीच बुधवार को राहुल गांधी ने 26 जनवरी को किसानों की ओर से प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस नेता ने कहा, “जब 60 किसान शहीद हुए हैं तो मोदी सरकार शर्मिदा नहीं हुई, लेकिन ट्रैक्टर रैली पर वह शर्मिदा है।” पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के विरोध-प्रदर्शन की वजह से दुर्घटनाओं, आत्महत्या या अन्य कारणों से लगभग 60 किसानों की मौत हो गई है। केंद्र ने दिल्ली पुलिस के माध्यम से, सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था, जिसमें गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली/वाहन मार्च या किसी भी रूप में प्रदर्शन पर निषेधाज्ञा लगाने की मांग की गई थी।
60 से ज़्यादा अन्नदाता की शहादत से मोदी सरकार शर्मिंदा नहीं हुई लेकिन ट्रैक्टर रैली से इन्हें शर्मिंदगी हो रही है!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 13, 2021
केंद्र ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न स्रोतों के माध्यम से सुरक्षा एजेंसियों के संज्ञान में यह आया है कि विरोध करने वाले व्यक्तियों/ संगठनों के छोटे समूह ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर-ट्रॉली/वाहन मार्च निकालने की योजना बनाई है। केंद्र ने कहा, “समारोह में कोई व्यवधान या किसी तरह की बाधा न केवल कानून और व्यवस्था, सार्वजनिक हित के खिलाफ होगा, बल्कि राष्ट्र के लिए एक ‘बड़ी शर्मिदगी’ भी होगी।”


Download Android App
Download iOS App



