सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज अरुणाचल प्रदेश में सभी क्षेत्रों से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिये तुरंत लोकायुक्त का गठन करने की वकालत की। भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अन्ना का सत्याग्रह के नाम से यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि सभी राज्यों के दौरे के बाद उनकी यात्रा 23 मार्च को नई दिल्ली में विशाल धरने के साथ समाप्त होगी।
अनेक राज्यों में उनकी यात्रा लोगों से बातचीत करने के लिये निकाली गयी थी, ताकि वहां विकास और शिकायतों के बारे में जाना जा सके। अस्सी वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा, राज्य की राजधानी की गड्ढे वाली सड़कें, जो भूस्खलन के कारण बहुत खतरनाक हो गयी हैं और बिना तारों के खड़ बिजली के खंभे विकास के स्तर को दिखाते हैं। हजारे ने कहा, प्रत्येक राज्य में छोटी मोटी समस्यायें होती हैं, जिसे संबंधित सरकार हल कर सकती है, लेकिन आज के दिनों में इन्हें नकारना ही शासन की पहचान बन गयी है। उन्होंने कहा, लोगों की भागीदारी के बगैर विकास नहीं हो सकता है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



