कोलकाता, 23 सितंबर (आईएएनएस)। ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने बुधवार को मुकुंदपुर की घटना की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि उपासना चौधरी और प्रियंका चौधरी पर भाजपा नेताओं ने हमला था। महिलाओं के शरीर को स्पर्श किया गया था।
मुकुंदपुर में ममता गुट और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर हुई थी। ममता बनर्जी गुट से जुड़े स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाल रहे थे। आरोप है कि इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस पर एआईटीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए सौगत रॉय ने कहा, “मैं इसकी घोर निंदा करुंगा। जहां भी जुलूस होता है, भाजपा के लोग उन पर हमला करते हैं। वे उनके साथ बदसलूकी करते हैं। जाधवपुर के मुकुंदापुर में एक जुलूस हो रहा था। वहां पर तृणमूल के लोगों पर हमला किया गया।”
उन्होंने कहा कि उपासना चौधरी मौजूद थीं। भाजपा के लोगों ने उन पर और प्रियंका चौधरी पर हमला किया। महिलाओं के शरीर को स्पर्श किया गया और बाद में, जब हमारे सदस्य भूतपूर्व विधायक हुमायूं कबीर इस घटना को देखने के लिए गए, तो उन्हें भी बुरी तरह मारा गया। हमें उम्मीद है कि सभी लोकतांत्रिक पार्टियां इसका विरोध करेंगी।
इसी बीच, सौगत रॉय ने मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को गलत ठहराया है। सांसद ने कहा, “एसआईआर एक गलत प्रक्रिया है। इसकी वजह से बहुत से जायज मतदाताओं को भी हटाया जा रहा है। अगर चुनाव आयोग के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताया है, तो यह अच्छी बात है। केंद्र सरकार को इस बारे में फैसला लेना चाहिए।”
सौगत रॉय ने ज्योतिप्रकाश चट्टोपाध्याय को एनसीपीआई (नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा, “वो अभी एक सांसद हैं। एनसीपीआई पार्टी है या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। स्पीकर ने अभी तक स्वीकृति नहीं दी है। अभी वो राष्ट्रीय समिति क्यों बना रहे हैं, यह मुझे नहीं पता। लेकिन हम इसे नहीं मानते। हमने एनसीपीआई के 20 सांसदों के खिलाफ याचिकाएं दाखिल की हैं।”
–आईएएनएस
डीसीएच/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



