पश्चिम बंगाल के उलूबेरिया में भाजपा की जीत पक्की : हिमंता बिस्वा सरमा

कोलकाता, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार भी पूरी तेजी पर है। इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल के उलूबेरिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया।

सीएम सरमा ने जनसभा में दावा किया कि दक्षिण उलूबेरिया से भाजपा उम्मीदवार स्वामी मंगलानंद पुरी महाराज मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि यहां ‘मंत्री भी हारेंगे और संत्री भी हारेंगे’, भाजपा जीतेगी।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने कहा, “स्वामी जी जीतेंगे या नहीं? क्या वे जरूर जीतेंगे? अगर हां, तो मेरे साथ कहिए, भारत माता की जय।” उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव जरूरी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा उम्मीदवार 100 प्रतिशत जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने मतदान को लेकर भी बड़ा दावा किया। सीएम सरमा ने कहा कि दोपहर करीब 12:30 बजे तक पहले चरण के मतदान में लगभग 50 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके हैं। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “सुबह से जो भी जानकारी मिल रही है, उसमें एक ही बात सामने आ रही है कि इस बार लोग बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं।”

सीएम सरमा ने कहा, “अगर हमने अब इन्हें नहीं हटाया, तो 20 साल बाद ये हमें हटा देंगे।” उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि छह महीने पहले वहां हिंदुओं के साथ क्या हुआ, इसे याद रखना चाहिए।

सीएम सरमा ने इस चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक चुनाव नहीं, बल्कि ‘जीने और मरने’ का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बहुत समय बाद पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का माहौल बना है और अब ऐसी सरकार बनानी है जो सनातन और हिंदू समाज का सम्मान करे।

बता दें कि दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई को वोटों की गिनती होगी, इसके साथ ही चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

–आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।