‘लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं…’, व्हाइट हाउस में हुई गोलीबरी की PM Modi ने की निंदा, Trump के सुरक्षित होने पर जताई खुशी

Summary :

PM Modi On Washington Incident: वाशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश हुई। शनिवार को डिनर पार्टी के दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल-चेयर के नीचे छिपते दिखे। इस बीच सुरक्षा घेरे में मौजूद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गोलीबारी की इस घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

PM Modi On Washington Incident: वाशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश हुई। शनिवार को डिनर पार्टी के दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल-चेयर के नीचे छिपते दिखे।

इस बीच सुरक्षा घेरे में मौजूद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गोलीबारी की इस घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी एक स्वर में निंदा की जानी चाहिए।

PM Modi On Washington Incident: पीएम मोदी ने घटना पर जताई चिंता

PM Modi On Washington Incident
PM Modi On Washington Incident (Source: Social media)

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होती और इसकी सख्त निंदा होनी चाहिए।”

ट्रंप ने शेयर की हमलावर की तस्वीर

हमले के राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने एक CCTV फुटेज शेयर किया, जिसमें दिख रहा है कि हमलावर कैसे सुरक्षा घेरे के बीच जबरदस्ती घुसता दिख रहा है। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को धर दबोचा। ट्रंप ने गिरफ्तार किये गए हमलावर की तस्वीर भी शेयर की है।

PM Modi On Washington Incident: “हमारे सुरक्षाकर्मियों ने शानदार काम किया”

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तेज और बहादुर कार्रवाई की सराहना की। ट्रंप ने लिखा कि आज की शाम काफी हलचल भरी रही, लेकिन हमारे सुरक्षाकर्मियों ने शानदार काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है।

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इस हमले के पीछे क्या मकसद था।

Also Read: कौन है ट्रंप को निशाना बनाने वाला हमलावर? शूटर की तस्वीर आई सामने, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- ‘अकेले मारने आया था’

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।