Pm Modi Post Blocked In India: PM मोदी का पेपर लीक से जुड़ा पोस्ट हुआ ब्लॉक, Meta ने मांगी माफी

Summary :

नरेंद्र मोदी का पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई वाली पोस्ट को ब्लॉक कर दिया है जिससे यह अब भारत में नहीं दिख रहा है।

पेपर लीक मामले को लेकर PM मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट किया था लेकिन अब बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने आरोप लगाते हुए कहा कि FB  ने सारी हदें पार कर दी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई वाली पोस्ट को ब्लॉक कर दिया है जिससे यह अब भारत में नहीं दिख रहा है। BJP नेता ने मेटा से जवाब मांगा और अब जवाब देते हुए मेटा ने माफी मांग ली है।

मेटा प्रवक्ता ने माफी मांगी

PM मोदी का पोस्ट हटाने पर कई नेताओं और लोगों ने आलोचना की थी और मेटा से जवाब मांगा था। यह पोस्ट हटाना मेटा को भारी पड़ गया है और अब मेटा प्रवक्ता ने माफी मांगते हुए जवाब दिया और इसके पीछे के कारणों को तकनीकी ग्लिच बताया है। मेटा ने बताया कि गलती से यह पोस्ट हट गया था लेकिन अब फिर से इसे बहाल कर दिया है।

नेता तेजिंदर सिंह ने आरोप लगाया

PM मोदी का पोस्ट हटने के बाद बवाल मच गया था कई लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए थे और नेता तेजिंदर सिंह ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए आरोप लगाया और कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की पोस्ट को सेंसर करने का अधिकार किसने दिया कि भारतीय क्या पढ़ सकते हैं? यह “कंटेंट मॉडरेशन” नहीं है। यह भारत के लोकतंत्र और डिजिटल संप्रभुता से खिलवाड़ है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।