पीएसपीसीएल में जूनियर इंजीनियर के 622 पदों पर बंपर वैकेंसी, 10 मई तक आवेदन का अवसर

चंडीगढ़, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल के कुल 622 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है।

ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राज्य/केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित 3/4 वर्षीय डिप्लोमा, न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ या इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हों, या इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में एएमआईई, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), कलकत्ता से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 35,400 रुपए प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 1,416 रुपए और अनुसूचित जाति व दिव्यांग श्रेणी के लिए 885 रुपए तय है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

–आईएएनएस

डीके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।