विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के बीच ‘लोक परीक्षा संशोधन बिल’ संसद में पेश

Summary :

संसद में भारी हंगामे के बीच सरकार ने 'लोक परीक्षा संशोधन बिल' पेश किया। विपक्षी सांसदों ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमकर नारेबाजी की, जिसके चलते सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Paper Leak Bill Approved : संसद के मानसून सत्र में सोमवार को नीट (NEET) पेपर लीक का मुद्दा छाया रहा। विपक्षी दलों के भारी विरोध और नारेबाजी के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल (Public Examinations Amendment Bill) पेश कर दिया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जैसे ही बिल सदन में रखा, विपक्षी सांसदों ने ‘मोदी-शाह छात्रों से माफी मांगो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। लगातार बढ़ते शोर-शराबे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में भी हंगामे के चलते कार्यवाही ठप रही।

विपक्ष का प्रदर्शन

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी नेताओं ने संसद भवन के बाहर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल नीट परीक्षा में धांधली और विरोध कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सरकार से तुरंत जवाब मांग रहे हैं।

दूसरी ओर, नीट विवाद के बीच 25 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। एनडीए (NDA) सांसदों ने उनका स्वागत किया, उन्हें शॉल और मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और ‘धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए संसद के भीतर ले गए।

नया बिल कैसा

Paper Leak Bill Approved

सरकार 2024 में बने पुराने कानून को और ज्यादा सख्त बनाने के इरादे से यह संशोधन बिल लाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई को ही साफ कर दिया था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इस नए संशोधन बिल के जरिए पेपर लीक और नकल कराने वाले गिरोहों के लिए सजा और जुर्माने की राशि को काफी बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का अधिकार दिया जाएगा, जहां ऐसे मामलों की रोजाना सुनवाई होगी ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके।

यह भी पढ़ें – CJP संसद मार्च में RAF ने चलाई पेलेट गन? सामने आया बड़ा सच

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।