साध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, संभाला पदभार

Summary :

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता साध्वी निरंजन ज्योति को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सरकार की ओर से राष्ट्रीय ओबीसी आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पर पूर्व सांसद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को राष्ट्रीय ओबीसी आयोग की अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचाई। इसके साथ ही, सभी के साथ एक बैठक भी की। नवनियुक्त राष्ट्रीय ओबीसी आयोग की अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’…

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता साध्वी निरंजन ज्योति को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सरकार की ओर से राष्ट्रीय ओबीसी आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पर पूर्व सांसद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को राष्ट्रीय ओबीसी आयोग की अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचाई। इसके साथ ही, सभी के साथ एक बैठक भी की।

नवनियुक्त राष्ट्रीय ओबीसी आयोग की अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तुते। नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित यह दायित्व प्रदान करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार।”

उन्होंने आगे लिखा, “राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का यह संकल्प है कि पिछड़े समाज को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर प्राप्त हों। इसी भावना के साथ आयोग कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

बता दें कि साध्वी निरंजन ज्योति केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले दो कार्यकाल में मंत्री रही हैं। उन्हें 2014 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया था। 2019 में दूसरी बार सरकार बनने पर साध्वी निरंजन ज्योति को ग्रामीण विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री) की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2021 में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (राज्य मंत्री) में जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जन्मी साध्वी निरंजन ज्योति अति पिछड़े निषाद मल्लाह समाज से आती हैं। वे फतेहपुर से सांसद रहीं। 2012 में उन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

–आईएएनएस

डीसीएच/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.