Boring Lunch को कहें अलविदा! इन 5 Quick Recipes के साथ बच्चों के School Tiffin को बनाएं Special

Summary :

Kids Tiffin Recipes Ideas: अगर आप भी रोज एक ही नाश्ता बनाकर थक गई हैं और आपका बच्चा स्कूल टिफ़िन से बोर हो गया है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। ये जल्दी बनने वाली रेसिपी है। जिसे बच्चे खूब पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप बच्चों को पसंद आने वाले टिफिन आइडियाज ढूंढ रहे हैं, तो यहां कुछ टेस्टी रेसिपीज दी गई हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं, वो रेसिपी कौन-कौन सी हैं। Kids Tiffin Recipes Ideas:…

Kids Tiffin Recipes Ideas: अगर आप भी रोज एक ही नाश्ता बनाकर थक गई हैं और आपका बच्चा स्कूल टिफ़िन से बोर हो गया है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। ये जल्दी बनने वाली रेसिपी है। जिसे बच्चे खूब पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप बच्चों को पसंद आने वाले टिफिन आइडियाज ढूंढ रहे हैं, तो यहां कुछ टेस्टी रेसिपीज दी गई हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं, वो रेसिपी कौन-कौन सी हैं।

Kids Tiffin Recipes Ideas: बच्चों के टिफ़िन में दें ये स्पेशल लंच

Kids Tiffin Recipes Ideas
Kids Tiffin Recipes Ideas (Social Media)

1. वेज सैंडविच – Veg Sandwich

  • वेज सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लें और इस पर बटर या हरी चटनी अच्छी तरह से लगाएं।
  • अब खीरा, टमाटर और उबले हुए आलू को पतले स्लाइस में काट लें।
  • फिर एक ब्रेड पर इन सभी सब्जियों को अच्छे से रखें और ऊपर से हल्का नमक, काली मिर्च या चाट मसाला छिड़कें।
  • अब दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर करें. चाहें इसे सैंडविच मेकर या तवे पर हल्का टोस्ट कर लें।
  • तैयार सैंडविच को काटकर टिफिन में रखें।

2. फ्रूट सलाद – Fruit Salad

  • फ्रूट सलाद बनाने के लिए सेब, केला, पपीता, अंगूर या अपनी पसंद के और भी फ्रूट को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब इसे एक बाउल में डालें और इसमें थोड़ा शहद या चाट मसाला मिलाएं।
  • सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं और तुरंत टिफिन में पैक करें।

3. सूजी उपमा – Suji Upma

  • सूजी उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें।
  • उसमें सरसों के दाने डालें और चटकने दें।
  • फिर हरी मिर्च, कटा हुआ प्याज और अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, मटर और बीन्स डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
  • अब इसमें पानी और नमक डालकर उबाल आने दें।
  • जब पानी उबलने लगे, तब धीरे-धीरे सूजी डालें और लगातार चलाते रहें।
  • इसे धीमी आंच पर पकाएं जब तक उपमा गाढ़ा न हो जाए. अब आप इसे बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं।

4. रोटी पिज्जा – Roti Pizza

  • रोटी पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले रोटी लें और उस पर टमाटर सॉस अच्छी तरह फैलाएं।
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च डालें।
  • ऊपर से थोड़ा नमक, चिली फ्लेक्स और कद्दूकस किया हुआ चीज डालें।
  • अब इसे तवे पर धीमी आंच पर रखें और ढककर 2-3 मिनट पकाएं, जब तक चीज अच्छे से पिघल न जाए।
  • तैयार रोटी पिज्जा को टुकड़ों में काटकर टिफिन में रखें।

5. पोहा – Poha

  • पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को छलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें और कुछ मिनट के लिए रख दें।
  • अब कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें सरसों के दाने डालें।
  • फिर करी पत्ता, हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज डालकर हल्का भूनें।
  • अब इसमें हल्दी और नमक डालें और फिर भीगा हुआ पोहा डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अंत में चाहें तो नींबू का रस और हरा धनिया डालकर टिफिन के लिए तैयार करें।

Also Read: गर्मियों में शरीर को मिलेगी ठंडक! मिनटों में तैयार करें ये Healthy Sugar-Free Strawberry Lassi, देखें Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।