Supreme Court Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने साफ कहा है कि वह इस पूरे मामले पर लगातार नजर रखेगी और जांच की समय-समय पर समीक्षा करेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार से को निर्देश दिया है कि वह एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करे। जिसमें यह बताया जाए कि फ्यूचर में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या नई व्यवस्था बनाई जाएगी और कौन-कौन से कदम उठाए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वह लिखित रूप में पूरी जानकारी कोर्ट के सामने रखे। सरकार को यह बताना होगा कि एग्जाम सिस्टम को सुरक्षित बनाने के लिए क्या बदलाव किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट करना होगा कि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कौन-सा मजबूत सिस्टम तैयार किया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि हलफनामा मिलने के बाद वह उसकी समीक्षा करेगा और जरूरत पड़ने पर आगे के निर्देश भी जारी करेगा।
पूरे साल मामले पर नजर रखेगा सुप्रीम कोर्ट
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला केवल एक बार की सुनवाई तक सीमित नहीं रहेगा। कोर्ट पूरे साल इस केस की निगरानी करेगी और समय-समय पर जांच की जानकारी लेगी। कोर्ट के अनुसार, उसका उद्देश्य सिर्फ मौजूदा मामले की सुनवाई करना नहीं, बल्कि ऐसी सिस्टम तैयार करवाना है जिससे फ्यूचर में किसी भी बड़ी परीक्षा में पेपर लीक की संभावना कम हो सके। कोर्ट चाहती है कि एग्जाम सिस्टम पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बने।
ऐसे में कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से भी अपना पक्ष रखा गया। सरकार ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह पग्जाम सिस्टम की पूरी जानकारी विस्तार से पेश करेगी। सरकार ने कहा कि पेपर तैयार होने से लेकर उसकी छपाई, पैकिंग, और एग्जाम सेंटर तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी हलफनामे में दी जाएगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के लिए अपनाए गए उपायों की जानकारी भी शेयर की जाएगी।
छात्रों की चिंता को बताया गंभीर
केंद्र सरकार ने कोर्ट से कहा कि वह इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रही है। सरकार का कहना है कि छात्रों की परेशानी और उनके फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने यह भी बताया कि इस मामले की निगरानी उच्च प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है। अगर कहीं कोई कमी मिलती है तो उसे तुरंत दूर करने की कार्रवाई की जाएगी।
नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की मेहनत और एग्जाम सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती हैं। इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट इस मामले को बेहद गंभीरता से देख रहा है।



Download Android App
Download iOS App




