जब से भारत में g20 की अध्यक्षता संभाली है तब से देश विदेश में भारत की खूब चर्चा हो रही है। भारत आज सिर्फ एक देश ही नहीं बल्कि विश्व गुरु के नाम से भी जाना जा रहा है। भारत अपनी वह हर ऊंचाइयों को छू रहा है जिसका सपना वह कई सालों पहले देखा करता था। भारत की राजधानी दिल्ली में G-20 के इस समारोह के बाद अब विदेशी मेहमान वापस अपने देश लौट रहे हैं। भारत द्वारा दिए गए जी-20 के इस योगदान की पूरी दुनिया सराहना कर रही है। बता दें की 10 सितंबर के दिन भारत ने अपने इस पद का दायित्व ब्राज़ील के हाथों में सौंप दिया। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो काफी हैरान कर देने वाला था। चलिए जानते हैं की वो क्या था ?
ब्राज़ील को मिली जी-20 की अध्यक्षता
दरअसल जब भी कोई देश किसी दूसरे देश को G-20 की अध्यक्षता सौंपता है तब उन्हें ऐसे कई काम होते हैं जो उसी क्षण पुरे करने होते हैं। और इस दौरान जी-20 के हथौड़े के साथ-साथ एक ऐसी चीज़ भी होती है जो प्रेसीडेंसी वाले देश को अध्यक्षता त्यागने वक्त करनी होती है। और ऐसी ही कुछ 10 सितंबर को हुआ जहां पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम का समापन करते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति लूला जी-20 की अध्यक्षता सौंपते वक़्त हथौड़ा दिया, जिस दौरान ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने उन्हें इशारों इशारों में बताया की आखिर वो क्या चीज़ हैं जो वो करना भूल रहे हैं।
क्या देना भूल रहे थे पीएम मोदी ?
जी-20 की अध्यक्षता भारत से पहले इंडोनेशिया के पास थी फिर वो भारत को दी गयी और अब 1 दिसंबर से ये अध्यक्षता ब्राज़ील संभालने वाला है। हर साल कोई एक देश इसकी मेजबानी करता है। जी20 के समापन सत्र के वक़्त पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को हथौड़ा यानि गैवल दिया। फिर इस वक़्त वो जो चीज़ लूला को देना भूल रहे थे उसे लूला ने इशारों इशारों में पीएम मोदी को समझा दिया। दरअसल ये वो चीज़ थी जिसे गैवल का बेस कहते हैं।