सेना ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए छोड़े आंसू गैस के गोले

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान व्यवधान डालने पर प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आज आंसू गैस के गोले छोड़े और इसके बाद अभियान बंद कर दिया।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने आंतकवादियों के छिपे होने की सूचना पर आज सुबह बांदीपुरा के हाजिन में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने दो इलाकों वहाब पर्रे ओर खोस मोहल्ला की घेराबंदी की थी तभी युवाओं और महिलाओं सहित सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आये और सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे।

सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को इलाके में घुसने से रोकने के लिए लाठीचार्ज किया लेकिन इसका प्रदर्शनकारियों पर कोई भी असर नहीं पड़ा और वे नारे लगाते हुए सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे। बाद में सुरक्षा बलों ने स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हालांकि बाद में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान बंद कर दिया।

Desk Team