जम्मू-कश्मीर : पुलवामा मुठभेड़ में घिरा लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उमर मुश्ताक

Summary :

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों को सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेर लिया है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों को सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेर लिया है। मुश्ताक श्रीनगर में दो पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल है। कश्मीर आईजी विजय कुमार ने ट्वीट कर मुठभेड़ की जानकारी दी।
आईजी विजय कुमार ने ट्वीट में लिखा, “पंपोर मुठभेड़ में घिरे हुए 10 आतंकवादियों में लश्कर कमांडर उमर मुस्ताक खांडे भी है, जो बघाट श्रीनगर में दो पुलिस कर्मियों की हत्या व अन्य आतंकी अपराधों में शामिल था।” 


आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम द्वारा इलाके को घेरने और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद हुई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उनपर आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

Desk Team