जम्मू : भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। पाक ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए सांबा के चक दूलमा सेक्टर में स्नाइपर हमला किया जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सुरक्षा बलों ने भी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने सांबा सेक्टर के चक्क दरूमा में सीजफायर का उल्लंघन किया है। बता दें कि आज ही पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में भी गोलीबारी की है।
सीजफायर में शहीद हुए जवान का नाम आर पी हाजरे है। वह पश्चिम बंगाल के वासी थे और बीएसएफ की 173वीं बटालियन के जवान थे। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पाक की ओर से नौशेरा सेक्टर में हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारतीय सेना ने पाक के इलाके में 500मी. अंदर घुस कर उसी की भाषा में उसे जवाब दिया और चार सैनिकों को मार गिराया था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



