शाम की चाय के साथ अगर गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है, क्योंकि पकौड़े सिर्फ बारिश में ही नहीं, बल्कि सुबह या शाम की चाय के साथ भो परफेक्ट लगते हैं। क्या आप भी वही बोरिंग प्याज के पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं, तो आज शाम की चाय के साथ ट्राय करें आलू लच्छा पकौड़ा। इसे बेहद आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है। ऐसे में आइए यहां पकौड़े की रेसिपी देखते हैं।
नाश्ते में बनाने के लिए पकौड़ा आइडियाज
1. आलू के पकौड़े

आलू के पकौड़े हर घर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसे बनाने के लिए उबले या पतले गोल कटे कच्चे आलू, बेसन, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और तलने के लिए तेल लें। इसके बाद बेसन में अजवाइन, लाल मिर्च, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। आलू के गोल टुकड़ों को इस घोल में डुबोएं और गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें।
2. पनीर के पकौड़े

स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, पनीर पकौड़ा बच्चों और बड़ों दोनों का पसंदीदा है। इसे बनाने के लिए पनीर, बेसन, चाट मसाला, लाल मिर्च, अजवाइन, नमक और तेल लें। इसके बाद पनीर के टुकड़ों पर थोड़ा चाट मसाला छिड़कें। बेसन, नमक, मिर्च और अजवाइन का गाढ़ा घोल बनाएं। पनीर के टुकड़ों को बेसन में लपेटकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
3. मिर्च के पकौड़े

अगर आपको थोड़ा तीखा पसंद है, तो मोटी हरी मिर्च के पकौड़े बेहतरीन ऑप्शन हैं। इसे बनाने के लिए मोटी वाली हरी मिर्च, बेसन, अमचूर पाउडर, भुना जीरा, नमक और तेल लें। मिर्च को बीच में से चीरा लगाएं। अमचूर, जीरा और नमक मिलाकर मिर्च के अंदर भरें। बेसन का गाढ़ा घोल बनाकर मिर्च को उसमें डुबोएं और तेल में तल लें।
4. गोभी के पकौड़े

फूलगोभी के पकौड़े सर्दियों के मौसम में खास तौर पर बनाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए गोभी के छोटे टुकड़े, बेसन, गरम मसाला, अजवाइन, लाल मिर्च, नमक और तेल लें। इसके बाद गोभी को नमक वाले पानी में 2 मिनट उबालकर छान लें। बेसन में सारे मसाले और पानी मिलाकर घोल बनाएं। गोभी को घोल में लपेटकर मध्यम आंच पर करारा होने तक तलें।


Download Android App
Download iOS App




