ऑफिस और कॉलेज के लिए परफेक्ट एनर्जी बूस्टर, देखें मिनटों में तैयार होने वाले 4 टेस्टी स्नैक्स

Summary :

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं और व्यस्तता के कारण चिप्स, बिस्किट या जंक फूड पर ही जीवित रहते हैं, जिससे उनका शरीर कमजोर और बीमार हो सकता है। आज हम कुछ ऐसे स्वस्थ और झटपट तैयार होने वाले स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं भुना मखाना और चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, इसे पचाना आसान है और यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

Healthy Snacks for Busy Days: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। ऑफिस का काम, पढ़ाई या फिर घर की जिम्मेदारियों के चलते लोग अपना ख्याल रखना भूल जाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो चिप्स, बिस्किट या जंक फ़ूड खा कर पूरा दिन निकाल लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना ऐसी चीज़ों का सेवन करते हैं, तो इससे आपका शरीर कमजोर होने के साथ-साथ बीमार होने लगता है। अगर आप भी दिनभर बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ही मिनटों में आसानी से बन जाने वाले स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप रोजाना ब्रेकफास्ट या लंच के लिए बना सकते हैं।

बिजी लाइफ के लिए हेल्दी स्नैक्स

1. भुना मखाना और चना

 Tasty Snacks for Health
Tasty Snacks for Health (Source: Social Media)

मखाना और भुना चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। अगर आप इसे खाते हैं, तो इसे पचाना आसान होता है और ये लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इसे बनाने के लिए थोड़ा सा घी या बिना तेल के मखाने को कढ़ाई में भून लें, इसके बाद उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च मिलाएं। फिर इसे एक डब्बे में भरकर अपने ऑफिस बैग में रख लें।

2. सूखे मेवे और बीज

 Best Foods for Diet
Best Foods for Diet (Source: Social Media)

बादाम, अखरोट, काजू और कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज सुबह या शाम के स्नैक्स में खाने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह दिमाग को तेज करने और शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। सभी मेवे और बीज को एक डब्बे में भरकर अपने बैग में रखें। जब भी आपको भूख लगे, तो उसे खा लें।

3. फल और पीनट बटर

Healthy Snacks for Busy Days
Healthy Snacks for Busy Days (Source: Social Media)

सेब या केले को स्लाइस में काटकर उस पर एक चम्मच पीनट बटर लगाकर खाने से ये टेस्टी तो लगता ही है, इसके साथ-साथ हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिलती है। इसमें फैट और फाइबर का सही बैलेंस होता है। इसे तैयार करने के लिए आप फलों को काटकर एक टिफिन में पैक कर लें। जब भी भूख लगे इसे आप ऑफिस या कॉलेज में खा सकते हैं।

4. स्प्राउट्स की चाट

 Tasty Snacks for Health
Tasty Snacks for Health (Source: Social Media)

अंकुरित मूंग या चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है, जिससे हमारा शरीर हेल्दी होता है। इसे बनाने के लिए उबले या कच्चे स्प्राउट्स में थोड़ा कटा खीरा, टमाटर, नींबू का रस और चाट मसाला मिलाएं। फिर इसे अपने ऑफिस या कॉलेज के बैग में पैक करें।

Also Read: 4 Healthy Sandwich Recipes: नाश्ते और टिफिन के लिए बेस्ट हैं ये 4 हेल्दी सैंडविच, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।