मानसून में बढ़ाएं नजदीकियां! पार्टनर के साथ जरूर पूरी करें ये Romantic Bucket List

Summary :

यह आर्टिकल कपल्स के लिए बारिश के मौसम को खास और रोमांटिक बनाने के आसान तरीके बताता है। इसमें पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने के लिए कई बेहतरीन सुझाव दिए गए हैं।

Romantic Monsoon Bucket List for Couples: बारिश का सीजन यानी रोमांस का मौसम। बरसात में पार्टनर के साथ प्यार भरे पल गुजारने का मजा ही कुछ और होता है। यह मौसम पुरानी यादें ताजा करने और अपनों के पास आने का होता है। बारिश में साधारण से पल भी काफी फिल्मी और खूबसूरत बन जाते हैं। यही वजह है कि फिल्मों के रोमांटिक सीन में अक्सर बारिश दिखाई जाती है। अगर इस मानसून आप भी अपने पार्टनर के साथ यादगार लम्हें बिताना चाहते हैं, तो ये बकेट लिस्ट आपके काम आएगी।

कपल्स के लिए मानसून की परफेक्ट रोमांटिक बकेट लिस्ट

Romantic Monsoon Bucket List for Couples
Romantic Monsoon Bucket List for Couples (Magnific)

1. बारिश में रोमांटिक डांस

यह थोड़ा फिल्मी लग सकता है, लेकिन इसमें बहुत मजा आता है। बारिश में भीगते हुए किसी रोमांटिक गाने पर डांस करना काफी मजेदार होगा। किसी शांत सड़क या अपनी छत पर जाएं, फोन या स्पीकर पर कोई लव सॉन्ग प्ले करें और साथ में डांस करें। यह पल आपको हमेशा याद रहेगा।

2. पहाड़ों पर घूमने जाएं

मुन्नार, कूर्ग या उत्तराखंड की पहाड़ियां बारिश में बेहद खूबसूरत लगती हैं। किसी अच्छे होटल में स्टे करें, खिड़की से बाहर की धुंध और बारिश एंजॉय करें। साथ ही बारिश के मौसम में पहाड़ो की सड़कों पर बाइक राइड का मजा भी लें।

3. लॉन्ग ड्राइव पर जाएं

Monsoon Bucket List for Couples
Monsoon Bucket List for Couples(Magnific)

मानसून में घूमने का मजा ही अलग होता है। अपने पसंदीदा गाने चलाएं, गाड़ी के शीशे नीचे करके मिट्टी की खुशबू महसूस करें और शहर से दूर निकल जाएं। रास्ते में किसी टपरी पर रुककर चाय-पकौड़े खाएं और बारिश का मजा लें।

4. साथ में शांत पल बिताएं

हर खूबसूरत पल में बातें करना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी बालकनी में कॉफी के साथ बैठना, एक ही कंबल शेयर करना और बिजली चमकते देखना ही काफी होता है। यह खामोशी बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ बयां कर देती है। यह सादगी भरा पल किसी भी महंगी डेट से ज्यादा रोमांटिक होता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।