Amit Shah Madhya Pradesh Visit: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार यानी 25 दिसंबर को ग्वालियर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर में 2 लाख करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे।

Amit Shah Madhya Pradesh Visit: अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट का करेंगे शुभारंभ
राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सार्थक करते हुए राज्य सरकार 25 दिसंबर को गरीब, किसान, युवा और नारी कल्याण के दृष्टिगत अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अवसर पर प्रदेश में उद्योग एवं व्यापार गतिविधियों के विकास और विस्तार के लिए राज्य में लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन किए जाएंगे।

राज्य के विकास पर जोर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई बड़ी सौगातें दी हैं। प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर के आयोजन में पधार रहे हैं। यह आयोजन प्रदेश सरकार के संकल्प को आगे बढ़ने वाला सिद्ध होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विभिन्न योजनों के हितग्राहियों, बेरोजगार युवाओं और निवेशकों को अनेक सौगातें भी प्रदान करेंगे।

Amit Shah Madhya Pradesh Visit: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी
विमानतल, होटल और मेला ग्राउंड के बीच सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी कर दी है। कई मार्गों पर अस्थायी रूप से ट्रैफिक रोका जाएगा या डायवर्ट किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 4500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। ऊंची इमारतों पर स्नाइपर और कार्यक्रम स्थल से लेकर होटल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। और सीसीटीवी के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




