इंदौर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक ने 15 लोगों को रौंदा, दो की मौत

Summary :

Indore Accident News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सोमवार की शाम एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यह घटना अंकित होटल से गीतांजलि अस्पताल के बीच की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर चल रहे 10 से 15 लोगों और वाहनों को कुचल दिया। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। Indore Accident News: …

Indore Accident News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सोमवार की शाम एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यह घटना अंकित होटल से गीतांजलि अस्पताल के बीच की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर चल रहे 10 से 15 लोगों और वाहनों को कुचल दिया। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

Indore Accident News:  बेकाबू ट्रक ने मचाया कहर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। उसी दौरान एक बाइक ट्रक के नीचे फंस गई, जिसे ट्रक चालक ने रोकने के बजाय घसीटना शुरू कर दिया। बाइक में घर्षण से आग लग गई और कुछ ही देर में ट्रक भी आग की चपेट में आ गया।

Accident News: आग लगने से अफरा-तफरी

ट्रक में आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने किसी तरह जलते ट्रक से दूरी बनाई और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। थोड़ी देर में ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Indore Accident News
Indore Accident News

Truck Hit Vehicles: ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर

हादसे के समय ट्रक ने एक व्यस्त मार्ग पर कई ई-रिक्शा, बाइक और अन्य छोटे वाहनों को भी टक्कर मार दी। चश्मदीदों ने बताया कि सड़क पर लोगों की आवाजाही काफी थी, ऐसे में ट्रक का अनियंत्रित होकर वाहन और लोगों को कुचल देना काफी भयावह था।

एक युवक की मौके पर मौत

इस दर्दनाक घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया था और आग लगने के कारण वह भी बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने बहुत कोशिश कर उसके शरीर को जलते ट्रक से अलग किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Indore Accident News
Indore Accident News

स्थिति पर नियंत्रण में जुटी पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। ट्रैफिक को अन्य मार्गों की ओर डायवर्ट कर दिया गया है और स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है।घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी डर और गुस्सा है। लोगों का कहना है कि इस रोड पर अक्सर तेज रफ्तार में वाहन चलते हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी कम रहती है।

अब इस हादसे के बाद प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसे पकड़ने की कोशिश हो रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें; Aaj Ka Mausam 15 Sep: दिल्ली में होगी गर्मी, UP-राजस्थान में सूखा, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

 

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।