मध्यप्रदेश के जबलपुर में क्रूज डूबा, 9 शव मिले, 10 अभी भी लापता, 15 लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान

Summary :

Jabalpur Cruise Accident Update: मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी बांध में यात्रियों से भरे क्रूज नाव डूब गया जिससे हर तरफ चीख पुकार मच गई है। बता दें कि अब इस घटना में मरने वालों की संख्या दुर्घटना के एक दिन बाद बढ़कर नौ हो गई है, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। राज्य मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि अब बचाव दल ने दो और शव बरामद किए हैं। Jabalpur Cruise Accident Update: क्रूज अचानक नदी में समा गया प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि तेज हवाओं के कारण यह घटना हुई होगी।…

Jabalpur Cruise Accident Update: मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी बांध में यात्रियों से भरे क्रूज नाव डूब गया जिससे हर तरफ चीख पुकार मच गई है। बता दें कि अब इस घटना में मरने वालों की संख्या दुर्घटना के एक दिन बाद बढ़कर नौ हो गई है, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। राज्य मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि अब बचाव दल ने दो और शव बरामद किए हैं।

Jabalpur Cruise Accident Update: क्रूज अचानक नदी में समा गया

Jabalpur Cruise Accident Update
Jabalpur Cruise Accident Update (Source: Social Media)

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि तेज हवाओं के कारण यह घटना हुई होगी। तेज हवा चल रही थी इस दौरान नाव चालक से दूसरी तरफ आने को कहा, लेकिन उसने हमारी बात नहीं मानी। नाव दूसरी तरफ जाने लगी, लेकिन बांध के बीचोंबीच पलट गई। बताया जा रहा है कि क्रूज नदी के बीचों बीच पहुंच गया तभी मौसम खराब होने की वजह और ऊंची लहने उठने की वजह से क्रूज अचानक नदी में समा गया।

लाइफ जैकेट पर उठे सवाल

यात्रियों द्वारा लाइफ जैकेट पहने होने के बावजूद, यह सवाल बना हुआ है कि और अधिक जानें क्यों नहीं बचाई जा सकीं, और कहा कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। राज्य मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि एनडीआरएफ ने दो और शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान समाप्त होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि लाइफ जैकेट पहने होने के बावजूद लोगों को क्यों नहीं बचाया जा सका।

Jabalpur Accident News: 15 नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया

Jabalpur Accident News
Jabalpur Accident News (Source: Social Media)

नाव पलटने की घटना में बचे एक व्यक्ति ने बुनियादी सुरक्षा उपायों की कमी का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि यात्रियों को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थीं। इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि क्रूज नाव पलटने की घटना में 15 नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लापता लोगों का जल्द से जल्द पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

ALSO READ: जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी बांध में 40 टूरिस्टों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।