विजय ने मुख्यमंत्री बनते ही 10 मिनट में ले लिए 3 फैसले, जानिए किन कागजों पर हुए दस्तखत

Summary :

CM Vijay 3 Decision : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ जब 4 मई को चुनाव के रिजल्ट आए तो राज्य में TVK सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी. हालांकि इसके बाद भी राजनीतिक घटनाक्रम कम नहीं हुए, TVK को अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ीचोटी रगड़नी पड़ी और 9 तारीख तक जब तक विजय ने सीएम की शपथ नहीं ले ली तब तक कुछ न कुछ उठापटक चलती ही रही. मगर लम्बे उथलपुथल के बाद आखिरकार विजय का शपथ ग्रहण हो ही गया. मगर शपथ लेने के तुरंत बाद ही उन्होंने 3 नए फैसले ले लिए. उन्होंने कुर्सी…

CM Vijay 3 Decision : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ जब 4 मई को चुनाव के रिजल्ट आए तो राज्य में TVK सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी. हालांकि इसके बाद भी राजनीतिक घटनाक्रम कम नहीं हुए, TVK को अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ीचोटी रगड़नी पड़ी और 9 तारीख तक जब तक विजय ने सीएम की शपथ नहीं ले ली तब तक कुछ न कुछ उठापटक चलती ही रही.

मगर लम्बे उथलपुथल के बाद आखिरकार विजय का शपथ ग्रहण हो ही गया. मगर शपथ लेने के तुरंत बाद ही उन्होंने 3 नए फैसले ले लिए. उन्होंने कुर्सी पर बैठते ही जनता के लिए बड़े काम शुरू कर दिए हैं.

बता दें, 10 मई 2026 की सुबह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण का प्रोग्राम आयोजित किया गया जहां हजारों लोगों की भीड़ पहुंची थी. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें शपथ दिलाई और इसी के साथ राज्य में दशकों से चल रहा पुरानी पार्टियों का राज खत्म हो गया,.

शपथ लेते ही अगले 10 मिनट में जोसेफ विजय सचिवालय जाकर तीन सबसे जरूरी कागजों पर साइन किए, जिसमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना, नशे को खत्म करने के लिए एक नई पुलिस टीम बनाना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास फोर्स तैयार करना शामिल है.

मुश्किल थी डगर

बता दें तमिलनाडु में पहली बार नॉन द्रविड़ियन पार्टी सत्ता में आई है. लेकिन यह रास्ता आसान नहीं रहा. राज्य में कुल 234 सीटों में से सबसे बड़ी पार्टी बन कर TVK उभरी. TVK ने 108 सीटें जीतीं, लेकिन सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत थी. इसके बाद असली उथलपुथल शुरू हुई. विजय को सरकार बनाने में पसीने छूट गए. कई बार राज्यपाल से मुलाक़ात हुई मगर बहुमत न होने के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा.

लेकिन अंत में सब ठीक हुआ क्योंकि राज्य में कांग्रेस, CPI, CPI (M), VCK और IUML जैसी पार्टियों ने विजय का साथ दिया. जिसके बाद वे 121 सीटों को जुटाने में सफल हो पाए.

सरकार बनते ही विजय ने 3 फैसलों लिए हैं, जिसमें से पहला 200 यूनिट मुफ्त बिजली, नशे को ख़त्म करने के लिए एक नई पुलिस टीम बनाना, महिलाओं के लिए ख़ास फ़ोर्स तैयार करना शामिल करना है.

महिला व युवा चेहरों को मिली जिम्मेदारी

बता दें, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी केबिनेट शपथ ली. इनमें पढ़े-लिखे नेताओं और युवाओं को जगह दी गई है. इसमें पार्टी के खजांची पी.वेंकटरमणन, आर. निर्मल कुमार और राजमोहन को भी मंत्री बनाया गया है. सबसे खास बात यह है कि विरुधुनगर की विधायक सेल्वी एस. कीर्तना को भी मंत्री पद मिला है जो इस पूरी टीम में सबसे कम उम्र की हैं.

यह भी पढ़ें – कोई एक्स IRS अधिकारी, कोई डेंटिस्ट तो कोई समाजसेवी, जानिए TVK के वो 9 चेहरे जिन्हें मिली कैबिनेट में जगह

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।