Happy Mothers Day Google Doodle: मदर्स डे पर गूगल डूडल ने जीता दिल! कैक्टस और फूलों के जरिए बयां किया मां का निस्वार्थ प्यार, देखें क्या है खास

Summary :

Happy Mothers Day Google Doodle: आज दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। हर साल मई के दूसरे संडे को मदर्स डे के रूप में बनाया जाता है। वैसे तो मां के लिए हर दिन खास होना चाहिए, लेकिन यह दिन खासतौर पर उनके सम्मान के लिए तय किया गया है। इस खास मौके पर Google ने सभी माताओं को सम्मान देने के लिए एक स्पेशल Doodle बनाया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। आप जैसे ही गूगल सर्च इंजन के होम पेज पर जाएंगे, आपको मदर्स डे का खास डूडल देखने को मिलेगा। इस बार गूगल ने हाथ से बने कार्ड…

Happy Mothers Day Google Doodle: आज दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। हर साल मई के दूसरे संडे को मदर्स डे के रूप में बनाया जाता है। वैसे तो मां के लिए हर दिन खास होना चाहिए, लेकिन यह दिन खासतौर पर उनके सम्मान के लिए तय किया गया है। इस खास मौके पर Google ने सभी माताओं को सम्मान देने के लिए एक स्पेशल Doodle बनाया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।

आप जैसे ही गूगल सर्च इंजन के होम पेज पर जाएंगे, आपको मदर्स डे का खास डूडल देखने को मिलेगा। इस बार गूगल ने हाथ से बने कार्ड जैसे डिजाइन वाला डूडल तैयार किया है। इसमें  पेपर-कट लेटर्स, कार्नेशन फ्लावर और कैक्टस को दर्शाया गया है। Google का कहना है कि, कैक्टस सुरक्षा और बिना शर्त प्यार का प्रतीक माना जाता है।

Happy Mothers Day Google Doodle: लोगों के बीच क्यों खास बना गूगल डूडल?

Happy Mothers Day Google Doodle
Happy Mothers Day Google Doodle (Image: Google)
गूगल का Google Mother’s Day Wishes Doodle आज सोशल मीडिया पर बेहद चर्चा में है। हर बार की तरह इस बार भी Google ने एक सिंपल लेकिन इमोशनल डूडल बनाकर तैयार किया है। इसमें मां के प्यार, देखभाल और सुरक्षा को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। लोगों का कहना है कि गूगल का ये प्यारा सा Doodle उन्हें बचपन में मां के लिए बनाए गए हाथ से बने ग्रीटिंग कार्ड्स की याद दिला रहा है। यही वजह है कि यूजर्स को यह डिजाइन काफी पसंद आ रही है।

देश-विदेश में आज मनाया जा रहा मदर्स डे

भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में आज, 10 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। यहां यह हर साल मई के दूसरे रविवार को आता है। हालांकि, दुनिया भर में इसकी तारीखें अलग-अलग हैं। जैसे यूके में ‘Mothering Sunday’ मार्च के लेंट (Lent) के चौथे रविवार को होता है। वहीं, थाईलैंड में 12 अगस्त को और इथियोपिया में शरद ऋतु के दौरान ‘Antrosht’ उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

Mother’s Day History: मदर्स डे की शुरुआत कैसे हुई?

Mother's Day History
Mother’s Day History (Source: Social Media)

मदर्स डे को शुरू करने का श्रेय अमेरिका की एना जार्विस को जाता है। उन्हें अपनी मां एन रीव्स जार्विस से बहुत लगाव था। अपनी मां के गुजर जाने के बाद वे चाहती थीं कि दुनिया की हर मां को वह मान-सम्मान मिले जिसकी वे हकदार हैं। उन्होंने 1908 में अपनी मां की याद में एक खास कार्यक्रम रखा, जिसके बाद यह चलन धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गया। साल 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे सरकारी तौर पर मनाने की मंजूरी दी ताकि लोग अपनी मां को खास महसूस करा सकें।

मदर्स डे क्यों मनाया जाता है?

इस दिन को मनाने का असली कारण मां की उन कुर्बानियों और कड़ी मेहनत को सम्मान देना है, जिन्हें हम अक्सर भूल जाते हैं। एक मां बिना किसी स्वार्थ और बिना थके अपने बच्चों के लिए काम करती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपनी मां का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि वे हमारे लिए कितनी जरूरी हैं। यह दिन केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं है, बल्कि मां के साथ अपना रिश्ता और मजबूत करने का एक जरिया भी है।

Mother’s Day Celebration: मदर्स डे को खास कैसे बनाएं?

Happy Mothers Day
Happy Mothers Day (AI Generated)

मां को खुश करने के लिए हमेशा महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं होती, आपका थोड़ा सा समय और प्यार ही उनके लिए बहुत है। इस दिन आप अपनी मां को सुबह की चाय बनाकर दे सकते हैं या उनके साथ बैठकर पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। आप उनके साथ उनकी पसंद की फिल्म देख सकते हैं या फिर किसी अच्छे से रेस्टोरेंट जाकर उनकी फेवरेट डिश एंजॉय कर सकते हैं। अगर आप उन्हें कुछ देना चाहते हैं, तो हाथ से लिखा एक छोटा सा संदेश या एक प्यारा सा फूल भी उनके दिल को छू लेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें महसूस हो कि आप उनकी कितनी कद्र करते हैं।

यह भी पढ़ें-Top 10 Emotional Bollywood Songs for Mom: Music के जरिए कहें दिल की बात! मां को Dedicate करें ये 10 Best Songs, यहां देखें Mother’s Day Special Playlist

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।