चुनाव से पहले बड़ा ऐलान: ममता सरकार की ‘दुआरे चिकित्सा’ योजना में महिलाओं को जीवन भर मिलेगा लक्ष्मी भंडार, ₹20,400 का वादा शामिल

TMC Bengal election manifesto

TMC Bengal election manifesto: बंगाल चुनाव से पहले ममता सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ममता बनर्जी ने खुद जानकारी दी कि बंगाल के हर परिवार के लिए 10 बड़े वादे किए गए हैं। ‘लक्ष्मी भंडार’, ‘बांग्लार युवा-साथी’, किसानों के लिए ₹30,000 करोड़ का Agri-Budget, स्वास्थ्य, शिक्षा और हर घर तक सुविधाएं और योजनाएं अगले 5 वर्षों में बंगाल के विकास और कल्याण का रोडमैप होंगी।

TMC Bengal Election Manifesto: सीएम ममता ने एक्स पोस्ट के जरिए जारी की घोषणापत्र

CM ममता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 10 वादों का एक रोडमैप पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, “मैं बंगाल के लिए अपनी 10 ‘प्रतिज्ञाएँ’ विनम्रतापूर्वक प्रस्तुत करती हूँ, ताकि मेरी सरकार के चौथे कार्यकाल में विकास का पहिया निरंतर आगे बढ़ता रहे। ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत, ₹500 की वृद्धि के साथ, महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता मिलती रहेगी—सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों के लिए ₹1,500 (सालाना ₹18,000) और SC/ST लाभार्थियों के लिए ₹1,700 (सालाना ₹20,400)।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं ‘बांग्लार युवा-साथी’ योजना को जारी रखूँगी, जिसके तहत बेरोज़गार युवाओं को प्रति माह ₹1,500 (सालाना ₹18,000) की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मैं ₹30,000 करोड़ का ‘कृषि-बजट’ (Agri-Budget) स्थापित करने का भी संकल्प लेती हूँ, ताकि किसान परिवारों को निरंतर सहायता सुनिश्चित की जा सके, भूमिहीन किसानों को संबल प्रदान किया जा सके, और कृषि क्षेत्र का समग्र उन्नयन संभव हो सके। मैं वादा करती हूँ कि बंगाल के प्रत्येक परिवार के पास एक पक्का मकान होगा, और हर घर तक पाइप के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध होगा।इसके अतिरिक्त, मेरी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी ‘द्वार-तक पहुँच’ (doorstep delivery) सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक ब्लॉक और शहर में वार्षिक ‘द्वारे चिकित्सा’ शिविरों का आयोजन करेगी।”

सीएम ने आगे लिखा, “मैं ‘बांग्लार शिक्षायतन’ पहल के अंतर्गत सभी सरकारी विद्यालयों के समग्र ढाँचागत उन्नयन को सुनिश्चित करूँगी। मैं बंगाल को पूर्वी भारत के व्यापार का प्रवेश-द्वार बनाने की दिशा में कार्य करूँगी—जिसमें विश्व-स्तरीय लॉजिस्टिक्स, बंदरगाह, व्यापारिक ढाँचा और एक अत्याधुनिक ‘वैश्विक व्यापार केंद्र’ (Global Trade Centre) शामिल होंगे। मैं सभी मौजूदा लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने का प्रयास करूँगी, और साथ ही, इस सुरक्षा-कवच का विस्तार करते हुए इसे चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों तक पहुँचाऊँगी।”

सीएम ममता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “मैं एक व्यापक भौगोलिक पुनर्गठन के माध्यम से सात नए ज़िलों की स्थापना करने और ‘शहरी स्थानीय निकायों’ (Urban Local Bodies) की संख्या में वृद्धि करने का भी वादा करती हूँ। ये 10 ‘प्रतिज्ञाएँ’ मेरे शासन की नींव बनेंगी और आगामी पाँच वर्षों के लिए एक ‘रोडमैप’ (कार्ययोजना) का कार्य करेंगी।”

West Bengal Election 2026: दो चरणों में होंगे बंगाल चुनाव

बता दें कि बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। अगले माह अप्रैल में दो चरणों में मतदान होंगे। पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को। परिणाम 4 मई को आएंगे। ऐसे में चुनावी मैदान में सत्तारूढ़ और विपक्षी दल जनता को लुभाने में जुटे हुए हैं। ममता सरकार ने चुनावी वादों की सूची जारी की है, जिसमें कुल 10 वादे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की पहली लिस्ट! जानें CM ममता कहां से लड़ेंगी इलेक्शन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।