लुधियाना-राजपुरा : पंजाब के कई इलाकों में कोरोना वायरस का कहर दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ता ही जा रहा है और कोराना वायरस के कारण अब तक सूबे में मौतों की संख्या 19 हो चुकी है। कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौत का ताजा मामला पटियाला में सामने आया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में उपचारदीन 63 वर्षीय कमलेश रानी का देहांत सवा 12 बजे देहांत हो गया, जोकि कोरोना पॉजिटिव थी। राज्य में अब तक कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 322 है। जबकि अब तक 86 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
मृतक महिला के परिवारिक सूत्रों के मुताबिक राजपुरा में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि डीपीआरओ पटियाला इशविंद्र सिंह ग्रेवाल, तहसीलदार राजपुरा हरसिमरन सिंह, एपीआरओ हरदीप सिंह, पटवारी गुरमुख सिंह, हरपाल सिंह और एपी जैन अस्पताल के सफाई कर्मचारी कुलविंद्र सिंह और सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज एसआई बलविंद्र सिंह की देखरेख में हुआ। मृतक महिला का समस्त परिवार कोरोना पॉजीटिव होने के कारण अस्पताल में दाखिल है, जिस कारण मृतक देह को मुखागिन मृतका के भांजे सुनील कुमार ने किट पहनकर दी। इस अवसर पर डीएसपी राजपुरा आकाशदीप सिंह औलख और नगर कोंसल प्रधान नरेंद्र शास्त्री समेत एसएमओ डॉ जगपाल इंद्र सिंह मोजूद थे।
सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



