पंजाब : उपचुनाव में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Summary :

NULL

पंजाब के शाहकोट विधानसभा उप चुनाव में नाम वापस लेने के बाद कुल तेरह उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारी़ख 14 मई थी।

मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी, शिरोमणि अकाली दल के नायब सिंह कोहाड़, आम आदमी पार्टी के रत्न सिंह, बहुजन समाज पार्टी (आंबेदकर) के सतनाम सिंह, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) सिमरनजीत सिंह मान के सुलक्खण सिंह, डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के परमजोत, सतपाल सिंह, कश्मीर सिंह, गुरमीत सिंह, नायब सिंह, मनोहर लाल, मलकीत सिंह और राजेश कुमार निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि इन सभी उम्मीदवारों को चुनाव निशान अलाट कर दिए गए हैं। मतदान 28 मई को होगा तथा 31 मई को मतगणना होगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team