राजस्थान के जोधपुर जिले बालोतरा-फलोदी हाइवे पर आज सुबह एक ट्रक और कैंपर की टक्कर से छह महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे मेगा हाइवे पर सोइंतरा गांव में बालोतरा से आ रही कैंपर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गयी।
कोरोना वायरस के चलते राजस्थान में स्कूल-कॉलेज, जिम और सिनेमा हॉल 30 मार्च तक बंद
इससे छह महिलायें और एक बच्चे सहित 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को जोधपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



