राजस्थान के चूरू से दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले में सरदारशहर कस्बे में 12 साल के नाबालिग लड़के द्वारा छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी सतीश यादव ने आज बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी नाबालिग को निगरानी में लेकर निरुद्ध करने की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि यह बच्ची कल दोपहर बाद बच्चों के साथ गली में खेल रही थी। आरोपित नाबालिग उसे एक सूने मकान में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया।
बाद में यह बच्ची घर पहुंची तो मां को इस का पता चला। पुलिस के अनुसार बच्ची का पिता मजदूरी करता है। शाम को घर आने पर पत्नी ने घटना के बारे में बताया तो यह दंपत्ति बच्ची को लेकर देर रात थाने पहुंचा। आरोपी नाबालिग को निगरानी में लेकर निरुद्ध करने की कार्रवाई चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



