ये मामला राजस्थान के झुंझुनूं जिले का है जहां उदयपुरवाटी कस्बे में एक मेले में हुए उपद्रव के बाद आज तीसरे दिन भी कस्बे में तनाव बना रहा वहीं इस मामले के तेरह आरोपियों को जेल तथा तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले में आज सोलह आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां तेरह आरोपियों को जेल तथा तीन को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि पुलिस बल की तैनाती तथा पुलिस एवं प्रशासन की सक्रियता के चलते कस्बे में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही हैं।
उपखण्ड अधिकारी शिवपाल जाट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश मीणा, उपाधीक्षक प्रभातीलाल शेरावत कस्बे में स्थिति का मुआयना कर रहे हैं वहीं विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन भी दोनों पक्षों से बातचीत कर उन्हें समझाने में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि उदयपुरवाटी के खेल मैदान में गत सात जनवरी को हस्तशिल्प मेले के समापन की रात एक युवक को एयरगन से फायर कर देने पर लोगों ने पकड़कर पुलिस थाने ले जा रहे थे कि उसके समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया। बाद में कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया जिसके चलते आठ जनवरी को निषेधाज्ञा लगानी पड़ी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



