राजस्थान में सोमवार को 14 और लोग कोरोना वायरस (COVID-19) पॉजिटिव पाये गए हैं इनमें 10 लोग वे हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर में रखा गया है। इससे राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 हो गयी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में मंगलवार को कुल 17 और लोग कोरेना वायरस संक्रमित (पाजिटिव) पाये गए। इनमें चार लोग राजस्थान के ही हैं जबकि दस लोग ईरान से यहां आए हैं।
कोरोना वायरस : मध्य प्रदेश में 17 नए मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 64 हुई
राजस्थान की बात की जाए तो अजमेर में एक, डूंगरपुर में एक, झुंझुनू में एक व जयपुर में एक मरीज शामिल है। वहीं ईरान से लाकर जोधपुर में रखे गए लोगों में से दस और लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इनकी कुल संख्या 17 हो गयी और राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 93 हो गयी है। इनमें राज्य के 76 व ईरान से लाए गए 17 लोग हैं।


Download Android App
Download iOS App



