राजस्थान में जयपुर के जगतपुरा इलाके में एक निर्माण स्थल पर शनिवार शाम हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तीनों मजबूर पत्थर के एक बड़े टुकड़े (ग्रेनाइट की स्लैब) की ढुलाई कर रहे थे, तभी यह उन पर गिर गया।एक अधिकारी के मुताबिक, मजदूर पत्थर के टुकड़े को दूसरी जगह ले जा रहे थे, तभी हादसा हो गया और पत्थर टूटकर चार मजदूरों पर गिर गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू) के के अवस्थी ने शनिवार को बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।अवस्थी के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रदीप, सुनील और अजय के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह हादसा जगतपुरा में एक निजी अस्पताल के भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ।


Download Android App
Download iOS App



