राजस्थन के अलवर में 300 साल पुराने शिव मंदिर को जमींदोज कर दिया गया। अलवर जिले में सराय मोहल्ला स्थित मंदिर पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद से हिन्दूवादी संगठनों में रोष व्याप्त है। वहीं मंदिर तोड़े जाने को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर भड़क गयी है। भगवा पार्टी ने कहा कि हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना ही कांग्रेस का सेक्युलरिज्म है।
SDM और विधायक के खिलाफ मुकदमे की मांग
मंदिर तोड़े जाने के विरोध में नगर पालिका के EO, SDM और राजगढ़ विधायक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी गई है। लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास के नाम पर साजिश के तहत मंदिर तोडा गया है।
हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना ही कांग्रेस का सेक्युलरिज्म
शिव मंदिर पर चले बुलडोजर को लेकर बीजेपी की नेशनल आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना ही कांग्रेस का सेक्युलरिज्म है। मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ”राजस्थान के अलवर में विकास के नाम पर तोड़ा गया 300 साल पुराना शिव मंदिर… करौली और जहांगीरपुरी पर आंसू बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना- यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज्म।
राजस्थान के अलवर में विकास के नाम पर तोड़ा गया 300 साल पुराना शिव मंदिर…
करौली और जहांगीरपुरी पर आसूँ बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुँचना – यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज़म। pic.twitter.com/2cUcSH6Ox2
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 22, 2022
अतिक्रमण की आड़ में तोड़े गए मंदिर
दरअसल, अलवर के राजगढ़ में तीन हिंदू मंदिरों को तोडा गया। राजगढ़ प्रशासन ने अतिक्रमण की आड़ में 300 साल पुराने तीन मंदिरों को जमींदोज कर दिया। इस तोड़फोड़ में मंदिरों में लगी भगवान शिव, हनुमान जी समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित हो गई। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने बल का प्रयोग किया।


Download Android App
Download iOS App



