जयपुर : ये मामला राजस्थान के चुरू जिले के रामनगर थाना क्षेत्र का है जहां आज चुरू जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में एक कार और टैंकर की टक्कर में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई।
राजस्थान पुलिस के मुताबिक आज सवेरे लगभग 10 :00 AM बजे शिफ्ट डिजायर कार में सवार 4 लोग रामनगर की ओर आ रहे थे तभी हाईवे पर सामने से आ रहे तेज गति के एक टैंकर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में कार में सवार 2 महिलाओं और 2 पुरूषों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रामनगर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और कार में सवार लोग उसमें फंस गये जिन्हें बडी मशक्कत से बाहर निकाला गया। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया।
हादसे में मृत 4 लोगों के शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



