राजस्थान में कोविड-19 से 5629 संक्रमित मामलों की पुष्टि, अब तक 139 लोगों ने गंवाई जान

Summary :

राजस्थान में 122 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढकर मंगलवार को 5629 पहुंच गयी वहीं अब तक 139 लोगों की मौत हो गयी।

कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप देश के कई राज्यों में आतंक मचा रखा है जहां वायरस का फैलाव लगातार तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान में कोरोना का प्रकोप बरकरार है। राज्य में हर दिन नए लोगों में वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि होती है। इस बीच राजस्थान में 122 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढकर मंगलवार को 5629 पहुंच गयी वहीं अब तक 139 लोगों की मौत हो गयी।
चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में दो, डूंगरपुर में 48, पाली में 23, नागौर में 16, उदयपुर में 10, कोटा में पांच, प्रतापगढ एवं झुंझुनू में दो-दो, दौसा, झालावाड, धौलपुर, सिरोही, चुरू, टोंक, अलवर, अजमेर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार आज जयपुर में दो, उदयपुर, जालोर, कोटा, नागौर एवं पाली में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी।
राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक राज्य में 139 लोगों की मौत हो गयी है। विभाग के अनुसार अब तक दो लाख 43 हजार 476 सैंपल लिए जिसमें से 5629, पॉजिटिव दो लाख 34 हजार 165 नेगेटिव तथा तीन हजार 936 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। इसके अलावा राज्य में कुल एक्टिव केस एक हजार 890, रिकवर केस तीन हजार 068 तथा दो हजार 666 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

बिहार : भागलपुर में ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 9 मजदूरों की मौत, कई घायल

Desk Team