राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी एवं पूर्व सांसद शांति पहाड़िया का आज हरियाणा के गुरुग्राम में निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष की थी और गुरुग्राम के पार्क अस्पताल में भर्ती थी। उल्लेखनीय है कि जगन्नाथ पहाड़िया का गत 19 मई को कोरोना के कारण इसी अस्पताल में निधन हो गया था।
पांच दिनों में एक ही परिवार के दो सदस्यों एवं दिग्गज नेताओं का निधन हो गया। शांति पहाड़िया राजस्थान से वर्ष 1984 से 1990 तक राज्यसभा सांसद एवं दो बार भरतपुर जिले की वैर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही। उनके निधन से वैर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने का सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 23, 2021
उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ शांति की पत्नी श्रीमती शांति के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। दोनों साथ ही जीवनपर्यन्त राजनीति में सक्रिय रहे, श्रीमती शांति ने पार्टी के लिए एवं जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने का सम्बल देने एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी श्रीमती शांति के निधन दुख प्रकट किया और कहा कि पूर्व राज्यपाल एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ शांति का चंद दिनों पहले ही स्वर्गवास होने के बाद अब उनकी पत्नी श्रीमती शांति शांति के निधन का समाचार बहुत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।


Download Android App
Download iOS App



