पायलट को गहलोत के मंत्री की खुली चुनौती, कहा-जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया फिर एक ही बचेगा

Summary :

खेलमंत्री अशोक चांदना ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को निशाने पर लेते हुए खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया फिर एक ही बचेगा।

राजस्थान के खेलमंत्री अशोक चांदना पर जूता फेंकने के मामले को लेकर एक बार फिर अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट आमने-सामने आ गए। खेलमंत्री ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को निशाने पर लेते हुए खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया फिर एक ही बचेगा।
अशोक चांदना ने ट्वीट करते हुए लिखा, मुझ पर जूता फेंकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं।


दरअसल, राजस्थान के पुष्कर में गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थि विसर्जन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जूते फेंके गए। बताया गया है कि जब चंदना अपना भाषण देने पहुंचे तो लोगों ने उन पर जूते फेंके और ‘सचिन पायलट जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

CM अशोक गहलोत ने कहा- राजस्‍थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी और इससे घबरा गई है भाजपा

Desk Team