राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महान विचारक और आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर आज नमन किया। इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हर भारतवासी के दिल में जोश और निष्ठा की प्रेरणा बनकर सदा धड़कते रहेंगे।

इस मौके कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी उन्हें नमन किया और कहा कि सुविख्यात चिंतक एवं दार्शनिक, युवाओं के प्रेरणाह्मोत स्वामी विवेकानंद के आदर्श जीवन एवं शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी। इस मौके विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनियां ने भी स्वामी विवेकानंद को नमन किया। डा पूनियां ने कहा कि विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत एवं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।


Download Android App
Download iOS App



